MP 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल की डेटशीट जारी, जून में होंगी रुक जाना नहीं परीक्षाएं

भोपाल

मध्य प्रदेश 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल की परीक्षाएं जून 2025 में आयोजित की जाएंगी. मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने “रुक जाना नहीं” (आरजेएन) और “आ लौट चले” (एएलसी) योजनाओं के तहत एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया है. जून 2025 में होने वाली परीक्षाओं का एग्जाम का टाइम टेबल (MPSOS June Exam 2025 Timetable) ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर उपलब्ध है.

मध्य प्रदेश ओपन स्कूल कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की परीक्षाएं 2 जून 2025 से 20 जून 2025 तक निर्धारित है. एमपीएसओएस की 10वीं और 12वीं की समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 जून, 2025 से 14 जून, 2025 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) तक होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 जून, 2025 से 20 जून, 2025 (सुबह 8 बजे से 11 बजे तक) तक होंगी. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. इसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी.

कक्षा 10 की पहली परीक्षा 2 जून 2025 को सामाजिक विज्ञान की होगी, जबकि अंतिम परीक्षा शनिवार, 14 जून 2025 को उर्दू (206) की होगी. कक्षा 12 की पहली परीक्षा सोमवार, 2 जून 2025 को हिंदी (301) की होगी, जबकि अंतिम परीक्षा शुक्रवार, 20 जून 2025 को कटिंग टेलरिंग और ड्रेस मटीरियल (605), स्टेनोग्राफी (324), कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली और रखरखाव (616), खाद्य अनुभूति (358) की होगी.

MPSOS रुक जाना नहीं (RJN) और आ लौट चले (ALC) परीक्षाएं
आरजेएन और एएलसी 10वीं और 12वीं के लिए एमपीएसओएस समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 जून 2025 से 14 जून 2025 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) तक होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 जून से 20 जून 2025 तक (सुबह 8 बजे से 11 बजे तक) तक आयोजित की जाएंगी.

एमपी 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं
कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाएं 3 जून से शुरू होकर 10 जून, 2025 तक चलेंगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट या शेड्यूल में बदलाव के लिए नियमित रूप से एमपीएसओएस वेबसाइट देखें.

admin

Related Posts

रेलवे ग्रुप डी और लेवल-2 में अग्निवीरों के लिए आरक्षण की सुविधा लागू

नई दिल्ली पूर्व अग्निवीरों को रेलवे की भर्तियों में भी आरक्षण मिलेगा। रेलवे ने सेना के साथ सहयोग ढांचे (कॉपरेशन फ्रेमवर्क) के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए…

युवाओं के लिए खुशखबरी: बिहार के 16 विभागों में 12,000 नई भर्तियाँ प्रस्तावित, देखें विभाग-वार पद संख्या

पटना बिहार तकनीकी सेवा आयोग को 16 विभागों से 12 हजार से अधिक नई रिक्तियां मिली हैं। इन रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए इस माह के अंत से लेकर जुलाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 3 views
Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट