दिशा पाटनी के जन्मदिन पर मौनी रॉय का स्पेशल पोस्ट, कहा- ‘जिंदगी में खुशियां लाने के लिए शुक्रिया’

मुंबई,

अभिनेत्री दिशा पाटनी शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी सबसे अच्छी दोस्त मौनी रॉय ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मौनी ने दिशा को ‘बेस्टमेट’ का टैग देते हुए एक्ट्रेस को हर दिन उनका हालचाल जानने के लिए धन्यवाद दिया।

मौनी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें दोनों छुट्टियां मनाते हुए और साथ में खास पल बिताते हुए नजर आ रही हैं।

मौनी ने कहा, “मेरी रहस्यमयी, जिंदादिली और सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और राजकुमारी, मैं तुम्हारी सभी खूबियों से प्यार करती हूं, जो तुम्हें खास बनाती हैं।”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “चाहे मौसम जैसा भी हो, मेरी जिंदगी में खुशियां और हंसी लेकर आने के लिए धन्यवाद। चाहे तुम दुनिया के किसी भी देश में हो, हर दिन मेरा हाल-चाल पूछने के लिए भी शुक्रिया। बहुत आसानी से और सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए भी शुक्रिया।”

मौनी ने कहा कि दिशा के साथ लाइफ मजेदार और पागलपन से भरी होती है।

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे कहा, “मैं दुआ करती हूं कि भगवान तुम्हें वह सब कुछ दे जो तुम्हारा ज्यादा सोचने वाला दिमाग और बहुत प्यार करने वाला दिल चाहता है। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं जितना तुम सोच भी नहीं सकती।”

बता दें कि दिशा इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं उनकी गिनती उन हस्तियों में भी की जाती है, जो फिट रहती हैं और अपने फिगर को मेंटेन रखती हैं।

दिशा का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उन्होंने पढ़ाई भी बरेली से ही पूरी की। उनकी मां जहां मेडिकल सेक्टर में हैं, वहीं पिता पुलिस में हैं।

दिशा ने अभिनय की शुरुआत साल 2015 में तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ से की थी, जिसमें अभिनेता वरुण तेज मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इसके बाद वह ‘कुंग फू योगा’, ‘वेलकम टू द न्यूयॉर्क’, ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘योद्धा’, ‘राधे’ समेत अन्य फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड, साउथ के साथ ही वह हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 रस्मों से करेंगे शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक

    मुंबई, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। इस खास मौके को कपल…

    स्टार और स्पॉट बॉय सब बराबर: अक्षय कुमार के फैसले को याद कर भावुक हुए गोविंद नामदेव

    मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता गोविंद नामदेव ने बताया कि फिल्म ओ माय गॉड! की शूटिंग के दौरान स्टार और स्पॉट बॉय कोई भेदभाव नहीं था। बॉलीवुड में स्टार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन