मां-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार, मां ने बेटी का कई साल तक अपने दोस्त से रेप कराया, वीडियो कॉल पर उतरवाती थी कपड़े

मुंबई
मां-बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे पवित्र में रिश्तों में से एक है। लेकिन मुंबई की एक मां पर इस रिश्ते को तार-तार करने के बहुत ही घिनौने आरोप लगे हैं। निर्मल नगर इलाके में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी का कई साल तक अपने दोस्त से रेप कराया। निर्मल नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर अपनी 15 वर्षीय बेटी के यौन शोषण में सहयोग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, महिला के दोस्त ने 2022 से 2025 के बीच नाबालिग के साथ कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया।

वीडियो कॉल पर जबरन कपड़े उतरवाने का आरोप
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने पुलिस को अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसकी मां ने उसे दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 के बीच दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर कई बार कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी।

पिता से अलग रह रही थी पीड़िता
पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक स्कूल छात्रा है और अपनी मां के साथ रहती थी। उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है, और पिता अलग स्थान पर रहता है। पीड़िता की मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि बार-बार हुए यौन शोषण के कारण उसे संक्रमण हो गया है। पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। निर्मल नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रमेश वाघ ने बताया, “हमने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और अब उस व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, जिसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।”

BNS और POCSO के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी मां और उसके दोस्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में बलात्कार, छेड़छाड़, धमकी और बाल यौन शोषण से जुड़े आरोप शामिल हैं।

admin

Related Posts

Deepfake और झूठे AI पोस्ट पर कंट्रोल, भारत सरकार ने लागू की नई गाइडलाइंस

नई दिल्ली  भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही फर्ज़ी वीडियो, डीपफेक, ऑनलाइन ठगी और गलत जानकारी का खतरा भी…

हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई: एयरपोर्ट पर साबुन के बॉक्स से निकली 6.8 करोड़ की ड्रग्स

 अहमदाबाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. एयर इंटेलिजेंस यूनिट और कस्टम्स विभाग की संयुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव