सहारा अफ्रीका में सबसे ज़्यादा लड़कियां यौन शोषण का शिकार, 79 मिलियन महिलाएं और लड़कियां इससे प्रभावित : UNICEF रिपोर्ट

नईदिल्ली
दुनिया भर में, आठ में से एक लड़की के साथ 18 साल की उम्र से पहले बलात्कार समेत यौन शोषण होता है, UNICEF की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 370 मिलियन से ज़्यादा महिलाएं और लड़कियां 18 साल की उम्र से पहले इस तरह के अत्याचारों से गुज़र चुकी हैं।

आंकड़े जारी किए गए अगर मौखिक या ऑनलाइन उत्पीड़न को भी शामिल किया जाए, तो ये आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा। रिपोर्ट बताती है कि आठ में से एक का आंकड़ा, पाँच में से एक हो जाएगा। रिपोर्ट बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए दुनिया भर में सक्रिय हस्तक्षेप की ज़रूरत पर ज़ोर देती है।

सहारा अफ्रीका में सबसे ज़्यादा लड़कियां यौन शोषण का शिकार होती हैं, जहाँ 79 मिलियन महिलाएं और लड़कियां इससे प्रभावित हैं। अन्य क्षेत्र जहाँ सबसे ज़्यादा पीड़ित हैं, वो हैं पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया (75 मिलियन), मध्य और दक्षिण एशिया (73 मिलियन), यूरोप और उत्तरी अमेरिका (68 मिलियन), और लैटिन अमेरिका और कैरिबियन (45 मिलियन)।

मुख्य रूप से युद्ध और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों को ज़्यादा अत्याचारों का सामना करना पड़ा है। शरणार्थी शिविरों में भी सबसे ज़्यादा अत्याचार दर्ज किए गए हैं। ज़्यादातर 14-17 साल की लड़कियों को इस तरह के अत्याचारों का सामना करना पड़ता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बचपन में होने वाले इस तरह के अत्याचार इन पर गहरा मानसिक असर डालते हैं और कई तरह की समस्याएं पैदा करते हैं।

रिपोर्ट में सिर्फ़ महिलाओं और बच्चियों पर ही नहीं, बल्कि लड़कों पर होने वाले अत्याचारों का भी ज़िक्र है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 240-310 मिलियन लड़कों को यौन शोषण का सामना करना पड़ता है।

UNICEF की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने कहा, “बच्चों के साथ यौन शोषण हमारी अंतरात्मा पर एक दाग है। जहाँ बच्चों को सुरक्षित महसूस करना चाहिए, वहाँ और जिन लोगों पर वे भरोसा करते हैं, उनके द्वारा इस तरह के अनुभव होने से उन पर गहरा और अमिट प्रभाव पड़ता है।”
 

 

admin

Related Posts

बलूचिस्तान में भीषण मुठभेड़: पाक सेना के ऑपरेशन में आतंकवादी, नागरिक और जवान हताहत

पेशावर  पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकी हमलों के जवाब में कई दिनों तक चले अभियान में कम से कम 216 आतंकवादी, 36 नागरिक और 22 जवान मारे…

SIR के कारण 107 मौतें, बंगाल विधानसभा ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि राज्य में विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर फैली घबराहट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें