मुरैना :पार्क में घूम रहे कांग्रेस नेता पर लाठी और धारदार हथियार से हमला, ग्वालियर किया रेफर

मुरैना
 मध्य प्रदेश में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद है, ताजा मामला मुरैना जिले से सामने आया है। जहां मॉर्निग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश परमार की लाठी- डंडे और हथियारों से लैस आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।  

पार्क  वॉक करने के दौरान किया हमला

जानकारी के मुताबिक राकेश परमार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शहीद पार्क में जब वॉक कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई है। पिटाई करने के बाद बदमाश भाग निकले। मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है।

कांग्रेस नेता के भाई ने इन पर लगाए आरोप

घटना में घायल राकेश परमार के छोटे भाई मुकेश परमार के द्वारा सिविल सर्जन डॉ गजेन्द्र तोमर का इस हमले में हाथ होना बताया गया है। इसके साथ ही पुरानी रंजिश व टेरर टेक्स को लेकर सुमित परमार, विक्रम परमार, धर्म सिंह परमार, शिवराज सिंह परमार, देवा परमार, गोरखा परमार सहित तीन-चार लोगों पर भी उन्होंने आरोप लगाए गए है। पुरानी रंजिश को लेकर कांग्रेस नेता पर हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। 

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए निवेशकों को किया आमंत्रित

    भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश भी बढ़ते हुए राजस्थान के साथ करेगा अपनी भागीदारी निवेश, नवाचार और विकास की हमारी…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्थ ने महाकुंभ-2028 में सभी साधु-संतों को किया आमंत्रित

    "स्व से सृष्टि" तक मंगल ही हमारा संकल्प, सेवा ही हमारा परम धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जो सबके मंगल की कामना करे, ऐसी महान है हमारी भारतीय संस्कृति सिंहस्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

    Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

    हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस