छिंदवाड़ा जिले के 66 प्रतिशत से अधिक परिवारों को अपने घर में मिल रहा नल से जल

भोपाल
कुछ बातें कही नहीं जातीं, पर उनकी आहट महसूस हो जाती है। जैसे बिना शोर-शराबे के छिंदवाड़ा जिले में एक बढ़िया काम हुआ है। छिंदवाड़ा जिले में कुल 3 लाख 53 हजार 326 परिवार रहते हैं। चूंकि जल सबके जीवन से जुड़ा विषय है, इसलिये पीएचई विभाग 'जल जीवन मिशन' (योजना) के जरिये इन सभी परिवारों को 'हर घर नल से जल' उपलब्ध कराने के लिये पूरी शिद्दत से प्रयास कर रहा है। इस काम में पीएचई को बड़ी सफलता मिल रही है। जिले के 466 से अधिक गांवों में पीएचई ने स्थायी नल कनेक्शन दे दिये हैं। सितम्बर 2024 तक लक्षित परिवारों में से 2 लाख 33 हजार 158 से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देकर घर-घर जल मुहैया कराया जा रहा है। तय लक्ष्य के 66 प्रतिशत से अधिक परिवारों को यहां नल से जल मिल रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। इससे छिंदवाड़ा जिले के उन गांवों के लोगों को, जो पहले शुद्ध जल के लिये खासे हैरान- परेशान रहते थे, उन्हें जल संकट से हमेशा के लिये मुक्ति मिल गई है। अब ग्रामीणों को जल के लिये भटकना नहीं पड़ता। सिर्फ नल खोलने भर की बात है, पानी की धार से यहां सबके घर गुलज़ार हैं। छिंदवाड़ा जिले में जल जीवन मिशन की सफलता का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को हुआ है। जिले की आधी आबादी (महिलाओं) को अब पानी की किल्लत से पूरी आजादी मिल गई है।

जिले के कचरिया गांव में भी जल जीवन मिशन से हर घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। इसी गांव की निवासी श्रीमती कविता सूर्यवंशी बताती हैं "हमारे गांव में पानी की बड़ी किल्लत थी। हम दूर-दूर से पानी लाते थे, जो हमारे लिए बेहद कठिन होता था। लेकिन अब हमें घर पर ही नल से साफ और शुद्ध पानी मिल रहा है। इससे न सिर्फ हमारे समय की बचत हो रही है, बल्कि उस समय में हम दूसरे जरूरी काम भी कर पा रहे हैं। यह योजना हमारे जैसी लाखों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव और खुशहाली का नया दौर लेकर आई है।"

 

  • admin

    Related Posts

    युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

    विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

    प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

    भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय