उत्तर प्रदेश में अब तक 62 लाख 65 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर किए गए स्थापित

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं की सुविधा का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उपभोक्ताओं को मिल रही पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बिजली सेवा

उत्तर प्रदेश में अब तक 62 लाख 65 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर किए गए स्थापित

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक उपभोक्ता को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना एक मिशन बन चुका है। इस लक्ष्य को साकार करने के लिए स्मार्ट मीटर परियोजना को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में तेज़ी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक लगभग 62 लाख 65 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि राज्य सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ 9 लाख 78 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का है।

सुरक्षित और उपभोक्ता अनुकूल तकनीक पर आधारित
स्मार्ट मीटर पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल तकनीक पर आधारित हैं। पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की तरह खपत मापने के साथ-साथ ये ऑनलाइन रीडिंग और बिलिंग की सुविधा भी प्रदान करते हैं, जिससे मानवीय हस्तक्षेप न के बराबर हो जाता है और बिलिंग में पूर्ण सटीकता आती है।

उपभोक्ताओं को मिल रहीं विश्वस्तरीय सेवाएं
स्मार्ट मीटर व्यवस्था ने उपभोक्ताओं की सुविधा, पारदर्शिता और ऊर्जा प्रबंधन, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बदलाव लाया है। योगी सरकार की यह पहल बिजली उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार नई मिसाल स्थापित कर रही है।

उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से होने वाले प्रमुख लाभ

 1. बिलिंग में पारदर्शिता और सटीकता

स्मार्ट मीटर रियल-टाइम में रीडिंग भेजते हैं, जिससे गलत बिल या अनुमान आधारित बिलिंग समाप्त हो जाती है।

 2. बिजली चोरी पर रोक

रीडिंग स्वतः सर्वर तक पहुंचती है, जिससे छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो जाती है और बिजली चोरी पर नियंत्रण होता है।

 3. घर बैठे मिलेगी सभी सेवाएँ

बिल जमा करने के लिए बिजली दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, खपत, बिलिंग और भुगतान सब कुछ ऑनलाइन।

4. खपत पर पूरा नियंत्रण

उपभोक्ता ऐप या पोर्टल के माध्यम से अपनी बिजली खपत रियल-टाइम में देख सकते हैं और जरूरत अनुसार उपयोग नियंत्रित कर सकते हैं।

5. प्रीपेड की सुविधा (जहाँ लागू)

रिचार्ज जैसी सुविधा—जितनी बिजली खरीदेंगे, उतनी ही खपत होगी। बजट कंट्रोल आसान।

6. बिजली कटौती और फॉल्ट की त्वरित जानकारी

स्मार्ट मीटर से लाइन फॉल्ट या पावर कट की सूचना तुरंत मिलती है, जिससे त्वरित समाधान संभव होता है।

7. लोड मैनेजमेंट में मदद

सिस्टम ऑटोमेटिक रूप से लोड पैटर्न समझता है, जिससे बिजली आपूर्ति और वितरण अधिक सुव्यवस्थित होता है।

admin

Related Posts

‘डर से भरोसे तक का सफर’: विधान परिषद में सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा…

रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन गया है उत्तर प्रदेश: योगी

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सीएम योगी ने प्रस्तुत की प्रदेश की तेज आर्थिक प्रगति की तस्वीर सीएम योगी बोले, जनता जनार्द़न पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं, चोरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया