असम में कांग्रेस के 5,000 से अधिक सोशल मीडिया इस्लामिक देशों से ऑपरेट हो रहे: CM

गुवाहाटी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि असम कांग्रेस के पक्ष में 5,000 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट अचानक सक्रिय हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर इस्लामिक देशों से ऑपरेट हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की उत्पत्ति 47 अलग-अलग देशों से हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से हैं। ये अकाउंट पिछले एक महीने से असम कांग्रेस की गतिविधियों और एक विशेष कांग्रेस नेता पर केंद्रित हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए ये अकाउंट्स राज्य के राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

‘केवल एक नेता और असम कांग्रेस पर है फोकस’

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि ये अकाउंट राहुल गांधी या अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी से संबंधित पोस्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। ये सिर्फ असम कांग्रेस और एक विशेष नेता की पोस्ट्स को लाइक और कमेंट कर रहे हैं।” हालांकि उन्होंने उस नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा हाल ही में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए गौरव गोगोई की ओर था। गौरव गोगोई को मई के आखिरी सप्ताह में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

‘इस्लामी कट्टरता से जुड़ा कंटेंट भी शेयर कर रहे अकाउंट’

सीएम ने आगे कहा कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए न सिर्फ असम कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है, बल्कि इनमें इस्लामी कट्टरता से जुड़ी कंटेंट भी शेयर किया जा रहा है। इनमें ‘प्रो-फिलिस्तीन’, ‘ईरान समर्थन’ और बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस से संबंधित पोस्ट्स शामिल हैं।

2026 के चुनाव से पहले विदेशी दखल का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा, “पहली बार असम की राजनीति में इतनी बड़ी संख्या में विदेशी हस्तक्षेप देखा गया है, वह भी 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले। यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है।” शर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी भारत सरकार को दी है और उचित जांच व कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी लगा चुके हैं आरोप

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब असम सीएम ने इस तरह का सनसनीखेज दावा किया है। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि करीब 2000 फेसबुक अकाउंट असम चुनाव पर टिप्पणी कर रहे हैं और इनमें से कम से कम आधे अकाउंट पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित किए जा रहे हैं। असम पुलिस (विशेष शाखा) को इन अकाउंट की जांच करने का काम सौंपा गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि ये अकाउंट कथित तौर पर असम की राजनीति को निशाना बना रहे हैं और कहा कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) भी "किसी को जिताना चाहती है"। उन्होंने कहा कि ये फेसबुक प्रोफाइल कथित तौर पर 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले असम के राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने के उद्देश्य से समन्वित ऑनलाइन गतिविधि में शामिल हैं।

admin

Related Posts

पीएम मोदी ने कहा – युद्ध के समय अफवाहों से बचें, एकजुट होकर सामना करें कठिनाइयों का

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों को एकजुट रहने और अफवाहों से बचने की सख्त सलाह दी।…

किम जोंग ने परीक्षण किया नए सुपर पावर मिसाइल इंजन का, अब अमेरिका भी रहेगा जद में

फियोंगयांग उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर दुनिया, खासकर अमेरिका की धड़कनें बढ़ा दी हैं. सरकारी मीडिया (KCNA) के अनुसार, रविवार को उत्तर कोरिया ने एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए