कुंभ राशि में चंद्रमा का गोचर, कर्क, कन्या और मीन राशि पर असर के संकेत

 ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. दरअसल, चंद्रमा के इस गोचर का प्रभाव सीधा व्यक्ति के मन और भावनाओं पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल की रात करीब 1 बजकर 19 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है और लगभग ढाई दिन तक इसी राशि में रहेगा. कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं, जिन्हें चंद्रमा का शत्रु ग्रह माना जाता है. ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है. ज्योतिषियों के मुताबिक, इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह गोचर आठवें भाव में हुआ, जो अचानक घटनाओं और परेशानियों से जुड़ा माना जाता है. इस समय आपको मानसिक तनाव, काम में रुकावट और निराशा का सामना करना पड़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखना जरूरी होगा. किसी भी जोखिम भरे काम से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर छठे भाव में पड़ेगा, जो विवाद, बीमारी और शत्रुओं का स्थान होता है. इस दौरान ऑफिस या परिवार में किसी से अनबन हो सकती है. यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ध्यान रखें. बड़े फैसले लेने से बचें, क्योंकि इस समय गलत निर्णय लेने की संभावना ज्यादा रह सकती है.

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह गोचर बारहवें भाव में हुआ, जिसे खर्च और नुकसान का भाव माना जाता है. इस दौरान पैसों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं और खर्च ज्यादा हो सकता है. मानसिक रूप से भी आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं. रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ने की संभावना है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें और किसी भी बात को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें.

admin

Related Posts

बैसाखी 2026: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा फसल और खुशियों का महापर्व

बैसाखी भारत के सबसे रंगीन और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2026…

अक्षय तृतीया 2026 पर बन रहा खास संयोग, चंद्र गोचर से बदलेगा कई राशियों का भाग्य

 साल 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय गणना के अनुसार बेहद शुभ रहने वाली है. इस पावन अवसर पर मन के कारक चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. 19…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 0 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 0 views
बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर