नर्मदा के विकास के लिए मोहन यादव सरकार ने बनाई खास योजना, परिक्रमा मार्ग पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सामुदायिक भवन भी बनेगा

अनूपपुर
 मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ करते हैं। मां नर्मदा का उद्गम स्थल होने के बावजूद परिक्रमा वासियों के लिए यहां उपलब्ध सुविधाएं नाकाफी हैं। जरूरी सुविधाएं न मिल पाने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां 14 ग्राम पंचायतों में परिक्रमावासियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

इसके तहत नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर सड़क ,बिजली, पानी, सामुदायिक भवन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। मां नर्मदा परिक्रमा मार्ग में आने वाले 14 ग्राम पंचायतों सिजघाट में खाल्हेदूधी, इटौर, घोघरी, बरांझ, बीजापुरी, चंदन घाट के कछरा टोला, खेतगांव, ठाढ़ पाठर, देवरी, दमेहडी, भीम कुंडी, मोहंदी, हरई, दमगढ़ का चयन किया गया है। परिक्रमावासियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बनाने की योजना तैयार की गई है। वरिष्ठ कार्यालय को इसके अनुमोदन के लिए पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अभी असुविधा के बीच करनी पड़ती है परिक्रमा वर्तमान समय में भी यहां पर नर्मदा परिक्रमावासी प्रतिवर्ष मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। जहां पर सड़क बिजली पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं वर्तमान में नहीं है जिसके कारण परिक्रमा वासियों को काफी असुविधा का सामना यहां करना पड़ता है।

मां नर्मदा की परिक्रमा का धार्मिक महत्व होने के कारण प्रतिवर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से यहां लोग मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ करने के लिए पहुंचते हैं और स्थानीय स्तर पर कोई सुविधा उपलब्ध न होने से उन्हें इससे जूझना पड़ता है। पंचायतों में ये सुविधाएं की जाएंगी विकसित सामुदायिक भवन, सोलर लाइट, पानी टंकी, सीएससी, हैंड पंप, घाट निर्माण, ग्रेवल रोड सहित अन्य कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में कराए जाने की योजना बनाई गई है। 14 ग्राम पंचायत में निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है जिसमें इन सभी कार्यों को शामिल करते हुए उनकी अनुमानित लागत 50 करोड़ 14 लाख रुपए निर्धारित की गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद यहां परिक्रमा वासियों को होने वाली असुविधा दूर हो सकेगी।

नर्मदा तट पर सुविधा विकसित किए जाने के लिए योजना तैयार की गई है जल्द ही वरिष्ठ कार्यालय से इस पर अनुमति मिलने के पश्चात कार्य किया जाएगा। तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सीईओ जिपं

admin

Related Posts

निर्वाचन आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, रिकॉर्ड संख्या में नए मतदाता

भोपाल प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व राज्य में कुल 5,74,06,143 मतदाता पंजीकृत थे। प्रारूप सूची के प्रकाशन के पश्चात यह 5,31,31,983 संख्या रही तथा अंतिम मतदाता सूची में…

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की दी जानकारी

भोपाल  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश  संजीव कुमार झा ने शनिवार को निर्वाचन सदन, भोपाल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मतदाता सूची के विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे