सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है मोहन सरकार, शिप्रा शुद्धिकरण पर भी सरकार ने 614 करोड़ रुपए किये खर्च

उज्जैन

महाकुंभ में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप कुमार शर्मा प्रयागराज जाएंगे. इसकी सबसे महत्वपूर्ण वजह यह है कि उज्जैन में भी सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां चल रही है और इसी के तहत विकास कार्य भी हो रहे हैं.  

प्रयागराज की व्यवस्थाओं को देखकर उज्जैन में भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य और कदम उठाए जा सकते हैं. यही वजह है कि प्रशासनिक और पुलिस विभाग के आला अधिकारी प्रयागराज जा रहे हैं.

सीएम भी जाएंगे प्रयागराज

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित मंत्रिमंडल का कुछ सदस्य और विधायक भी जाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान यह बात कही थी. जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी भी लगातार प्रयागराज की व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं.

उज्जैन एसपी प्रदीप कुमार शर्मा ने क्या कहा?

उज्जैन एसपी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए  वह प्रयागराज के लिए रवाना होंगे. उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी प्रयागराज जा रहे हैं. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज की व्यवस्थाओं को देखकर उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारी को लेकर काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी. इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए, वे भी शुक्रवार को प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे.

सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है सरकार
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुताबिक सिंहस्थ के पहले उज्जैन को सड़क, हवाई और रेल मार्ग से पूरी तरीके से तैयार कर दिया जाएगा. उज्जैन में शिप्रा शुद्धिकरण पर भी सरकार 614 करोड़ रुपए खर्च कर रही है.

admin

Related Posts

पॉवर जनरेटिंग प्रशिक्षण संस्थान में कार्मिकों के लिए हुई पर्सनल एवं प्रोफेशनल एक्सीलेंस कार्यशाला

भोपाल . मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) द्वारा अपने अभियंताओं और कार्मिकों के लिए पर्सनल एवं प्रोफेशनल एक्सीलेंस विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन नयागांव स्थित कंपनी के…

अस्पताल में घूसखोरी का आरोप: नवजात देने के बदले ₹4 हजार की मांग, ₹1500 लेकर बच्चा सौंपा

बुधनी. शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद जहां आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद थी, वहीं अब यहां से एक बेहद गंभीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना