मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली
देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। समाज के प्रति उनकी सेवा और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है। विभिन्न विषयों पर उनकी अंतर्दृष्टि भी बहुत समृद्ध है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।” भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने सार्वजनिक जीवन में सुचिता के उच्च आदर्श स्थापित किए। साथ ही हमेशा गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

भाजपा सांसद रवि किशन ने एक्स पर लिखा, “सहज-सरल स्वभाव के धनी, सादगी की प्रतिमूर्ति, देश के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले, भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और हम सबका” राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी देश और देशवासियों के प्रति कल्याण भावना और प्रखर विचार सदैव हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहेगें। ईश्वर आपको दीर्घायु बनाए और सदैव प्रसन्नचित रखे यह कामना करता हूं।”

 

admin

Related Posts

ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया, अमीरों ने ‘सुरक्षित’ शहर छोड़ा

दुबई ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग के कारण दुबई में अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई है। पहले दुनिया के सबसे सुरक्षित और चमकदार शहरों में शुमार दुबई…

गैस की कमी से मिलेगी राहत: 92 हजार टन LPG के साथ भारत आ रहे दो बड़े जहाज

देश  पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में पैदा हुई अनिश्चितता के बावजूद,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे