मोदी सरकार का कदम – महंगाई कम करने के लिए दे सकती है LPG सब्सिडी का लाभ

नई दिल्ली

केंद्र की मोदी सरकार आज शुक्रवार को LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी कैबिनेट एलपीजी के दामों को स्थिर बनाए रखने के लिए सरकारी तेल कंपनियों को करीब 30 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे सकता है. आज शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की होने वाली बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद है.

सरकार का यह है उद्देश्य
मोदी सरकार का सरकारी तेल कंपनियों को सब्सिडी देने का मुख्य उद्देश्य मार्केट के दाम से कम कीमत पर रसोई गैस बेचने वाली कंपनियों को होने वाले नुकसान की भरपाई करना है. बता दें, यह राहत सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन को मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में दामों के उतार-चढ़ाव के बीच भी ये सभी कंपनियां कस्टमर्स के लिए दाम यथावत रखती हैं. इससे जनता को काफी राहत मिलती है.

जानिए क्यों मिल सकता है सब्सिडी का लाभ
मोदी सरकार लगातार बढ़ते दामों के बीच भी जनता को राहत देने की तैयारी में है. अगर कंपनियों को सब्सिडी का लाभ मिलता है तो महंगाई का दबाव थोड़ा कम होगा. बता दें, अमेरिकी प्रशासन लगातार भारत पर टैरिफ बढ़ाता जा रहा है. उसका कहना है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करे.

हर महीने कम होते हैं गैस के दाम
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दामों को अपडेट करती हैं. बता दें, कंपनियों ने इस महीने के पहले दिन ही 14 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस के दामों में कमी की थी. सरकारी तेल कंपनियों ने 33 रुपये 50 पैसे की कटौती की थी. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. 8 अप्रैल के बाद से इन दामों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल गैस के नए दाम 1631.50 रुपये हो गए हैं. मायानगरी मुंबई में यही सिलेंडर अब 1582.50 रुपये में उपलब्ध होगा. पहले इसकी कीमत करीब 1616 रुपये थी. कोलकाता की बात करें तो इसकी कीमत घटकर 1734.50 रुपये हो गई है. पहले यह 1769 रुपये में बिक रहा था. चेन्नई में कमर्शियल गैस का यही सिलेंडर 1789 रुपये में बेचा जाएगा. पहले यह 1823.50 रुपये में बिक रहा था.

admin

Related Posts

अमरावती सेक्स स्कैंडल: नागपुर की नाबालिग पीड़िता आई सामने, बयान के बाद हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

 अमरावती महाराष्ट्र में अमरावती के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल को लेकर नया मोड़ सामने आया है. इस केस में पहली नाबालिग पीड़िता सामने आई है. उसने पुलिस के सामने अपना बयान…

पीएम मोदी का आरोप, TMC और कांग्रेस ने मिलकर महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया

बिष्णुपुर  पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 3 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र