एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

न्यूयॉर्क
इंटर मियामी सीएफ ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 3-2 से हराया। एमएलएस रेगुलर सीजन में यह इंटर मियामी की लगातार चौथी जीत है। इंटर मियामी के डिफेंडर गोंजालो लुजा, माइकल और कप्तान लियोनेल मेसी द्वारा किए गए गोल ने इंटर मियामी की जीत में अहम योगदान दिया। इंटर मियामी ने मैच के चौथे मिनट में ही बढ़त बनाई। टीम की तरफ से पहला गोल गोंजालो लुजान ने किया। टेलास्को जोस सेगोविया द्वारा किए गए प्रयास के विफल रहने के बाद लुजान ने रिबाउंड का फायदा उठाते हुए इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, न्यूयॉर्क सिटी एफसी ने जोरदार वापसी की और मैच के 17वें मिनट में निकोलस फर्नांडीज के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मेसी ने गोल करने के दो मौके बनाए, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। पहले हाफ के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।

हालांकि, मेजबान टीम ने मैच के 59वें मिनट में अगस्टिन ओजेडा के गोल से बढ़त बना ली। इसके तुरंत बाद मेसी ने 61वें मिनट में इंटर मियामी के लिए गोल दागते हुए स्कोर को फिर से 2-2 से बराबर कर दिया। मेसी ने फ्री किक पर इस रेगुलर सीजन का अपना चौथा गोल किया। इंटर मियामी ने 74वें मिनट में अपनी बढ़त वापस पा ली, जब बॉक्स के दाएं छोर से माइकल ने एक जोरदार हेडर से एलन के पिच के बाईं तरफ से मिले सटीक क्रॉस का फायदा उठाया। यह गोल माइकल का इंटर मियामी के खिलाड़ी के तौर पर पहला गोल रहा, जबकि इस लीग कैंपेन में एलन का यह दूसरा असिस्ट था। इंटर मियामी के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूयॉर्क सिटी को वापसी करने का मौका नहीं दिया।

न्यूयॉर्क सिटी की तरफ से मुकाबले के 90वें मिनट में टैलेस मैग्नो ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन अयाला ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद सेंट क्लेयर ने स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में एडेन ओ’नील के हेडर को बचाया। न्यूयॉर्क सिटी आखिरकार 2-3 का स्कोरलाइन नहीं बदल सकी और इंटर मियामी ने यांकी स्टेडियम में 3 प्वाइंट्स अर्जित किए। इंटर मियामी इस सीजन का अपना पहला घरेलू मैच 4 अप्रैल को ऑस्टिन एफसी की मेजबानी में खेलेगा, जो नु स्टेडियम में ऐतिहासिक उद्घाटन मैच होगा।

admin

Related Posts

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

नई दिल्ली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) ने तीसरे सीजन के लिए बांग्लादेश चैंपियंस को टूर्नामेंट में जोड़ने की घोषणा की है। डब्ल्यूसीएल के पहले दो सीजन कमाल के रहे…

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

नई दिल्ली वैभव सूर्यवंशी भारत के एक उभरते सितारे हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना है। आईपीएल 2026 में भी फैंस उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई