पार्किंग का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी: सर्विसिंग और कारोबार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जगह-जगह सील

बिलासपुर.

अरपा-पार सरकंडा के 6 जाम पॉइंट का सबसे बड़ा कारण बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा पार्किंग का गलत इस्तेमाल है। लोग पार्किंग में वाहन खड़े करने के बजाय इसे गोदाम और सर्विसिंग सेंटर के रूप में चला रहे हैं, जिससे सड़क पर गाड़ियां खड़ी हो रही हैं, और ट्रैफिक जाम बन रहा है। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान में नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की।

डी-मार्ट गेट के पास सड़क की ओर बढ़ाए गए लोहे के अवैध ग्रिल हटाए गए। डी-मार्ट प्रबंधन को निगम ने 48 घंटे के भीतर नक्शे अनुरूप बाउंड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले सरकंडा क्षेत्र के तीन बड़े प्रतिष्ठानों ‘मौसाजी स्वीट्स, पुष्पेंद्र साहू की दुकान और रॉयल स्वीट्स’ की पार्किंग को सील कर दिया गया। निगम टीम ने मैदान में जाकर निरीक्षण किया। मौसाजी स्वीट्स की पार्किंग पूरी तरह से सर्विस सेंटर और गोदाम में बदल दी गई थी, यहां शोरूम की नई बाइक खड़ी थीं और सर्विसिंग भी हो रही थी।

साइंस कॉलेज के पास पुष्पेन्द्र साहू की बिल्डिंग में बनाए गए पार्किंग स्थल को कोचिंग संस्थान को किराए पर दिया गया था, जिसे सील किया गया है। वहीं वसंत विहार चौक के रॉयल स्वीट्स में भी पार्किंग का दुरुपयोग पाया गया। यहां पार्किंग का गोदाम के रूप में उपयोग रहा था। कार्रवाई में भवन अधिकारी अनुपम तिवारी, आशीष पांडेय, जुगल किशोर, अरुण यादव संतोष वर्मा,शिव बहादुर जायसवाल समेत अन्य शामिल थे।

पार्किंग गायब, सड़क बनी पार्किंग जोन
बड़े प्रतिष्ठान अपनी पार्किंग में गोदाम या सर्विसिंग सेंटर चला रहे हैं। इससे ग्राहक सड़क पर वाहन खड़े कर रहे हैं और जाम की स्थिति बन रही है। इसका असर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों पर भी पड़ रहा है।

admin

Related Posts

कांग्रेस की कलह पर अरुण साव का हमला: ‘खुद की लड़ाई में ही खत्म हो रही पार्टी’

रायपुर. रायपुर. रायपुर कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची को निरस्त किए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कांग्रेस-कांग्रेस खेल रही है. आपस में…

वन्यजीवों का खास आहार प्लान: बाघ-बाघिन के लिए चिकन, सांपों के लिए चूजों की व्यवस्था

बिलासपुर. बर्ड फ्लू का खतरा टलते ही चिकन और अंडा खाने पर से प्रतिबंध ​हटते ही कानन पेंडारी के वन्यप्राणियों को शुक्रवार काे 17 दिन बाद चिकन खाने मिला। सांप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट