होटल-ढाबों में घरेलू गैस का दुरुपयोग पकड़ा गया, बीजापुर में प्रशासन का छापा

बीजापुर/दंतेवाड़ा

जिले में होटल और ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के तहत अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने टीम के साथ जिला मुख्यालय बीजापुर में संचालित होटल और ढाबों का औचक निरीक्षण किया।

घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं

निरीक्षण के दौरान होटल संचालकों और ढाबा मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करें और केवल व्यावसायिक (कॉमर्शियल) गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल करें। अधिकारियों ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस का उपयोग नियमों के विरुद्ध है और ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं विशेषकर एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता से जुड़ी शिकायतों और सुझावों की निगरानी के लिए उत्तम कुमार भारती, सहायक खाद्य अधिकारी बीजापुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी एजेंसियों में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दंतेवाड़ा में गैस का पर्याप्त स्टॉक

दंतेवाड़ा में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर खाद्य अधिकारी सुश्री वेणुका ध्रुव ने विराम लगाया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की गई है, ताकि गैस सिलेंडर की कृत्रिम कमी की स्थिति न बने।

admin

Related Posts

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, गोपनीय सामग्री बस से लाकर थाने में जमा

दुर्ग. सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। पांचवी की परीक्षा 16 मार्च ( सुबह 9 से 11 बजे )…

छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा हौसला बढ़ाता है :  आकांक्षा सत्यवंशी छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 0 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 0 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 3 views
वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल