मंत्री श्री पटेल ने कहा-कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती

भोपाल  
साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले के करेली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने 29 छात्र एवं 31 छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल प्रदान की।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जब वे विद्यार्थी थे, तो उस समय दो पहिया वाहन तो दूर की बात है, साईकिल तक की सुविधा शिक्षा पाने के लिए नहीं हुआ करती थी लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि बच्चें पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ सके। आपको यह साईकिलें बड़ी ही सहजता से प्राप्त हो चुकी है। आप सभी को नई साईकिलों के लिए बधाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉट-कर्ट नहीं होता। आप लोग परिश्रम करने से हिचकिचाएं नहीं। कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है।

मंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने जीवन से जुड़ा एक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके मित्र ने उन्हें वर्ष 1981 में एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाला समाज भौतिकतावादी होगा। इसका प्रभाव हमारी पीढ़ियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज के जीवन में मोबाइल फोन जरूरत बन गये हैं, जिसने शिक्षा के तरीके को भी बदल दिया है। स्मार्ट फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया की दुनिया बढ़ गई है। छात्र जीवन में इसका एक अच्छा और एक बुरा पक्ष है। छात्र जीवन में मोबाइल फोन के प्रभाव की सीमा को समझने की जरूरत है। यह आपका विवेक ही तय कर सकता है कि आपके जीवन के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा है। अपनी शिक्षा- दीक्षा से अपना भविष्य बेहतर बनायें। दीक्षा संस्कार से मिलती है, जो हमारी पीढ़ियों की पुरातन परम्पराओं को भावी पीढ़ी में लेकर जायेगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत नरसिंहपुर श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

admin

Related Posts

इंदौर फिर तैयारी में: क्लीन सिटी का रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए नगर निगम का फोकस स्वच्छता पर

इंदौर पूरे देश में स्वच्छता के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से कई लोगों की मौत नगर निगम के लिए अब कोई मुद्दा नहीं है. यही वजह…

बैंक और बीमा सेवा प्रभावित! कर्मचारी हड़ताल के चलते आज निपटाएं अहम काम

इंदौर  केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के विरोध में गुरुवार को बैंककर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन और बेफी समेत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव