मंत्री सतीश शर्मा ने छम्ब की जनता का आभार जताने के लिएविजय जुलूस निकाला, उमर अब्दुल्ला का धन्यवाद किया

जम्मू
जम्मू-कश्मीर सरकार के शपथ ग्रहण के बाद तमाम मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जुलूस निकालकर जनता का धन्यवाद कह रहे हैं। इसी कड़ी में मंत्री सतीश शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र छम्ब की जनता का आभार जताने के लिए रविवार को विजय जुलूस निकाला।
इस दौरान निर्दलीय विधायक ने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र की जनता और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने मंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। हम राज्य के दर्जे के हकदार हैं। यह हमारा अधिकार है और अगर हमें इसके लिए लड़ना पड़ा तो हम लड़ेंगे।"

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री और नौशेरा विधायक सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा यह ओहदा उनके लिए बहुत बड़ा है। एक गांव से निकलकर वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, "मेरा संघर्ष उन गांव के बच्चों के लिए मिसाल होगा, जो कुछ कर गुजरने का सपना देखते हैं। मेरा मानना है कि अगर इंसान मेहनत करे, तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। प्रदेश का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा। मेरी कोशिश पूरे प्रदेश के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम को गति देने का होगा।" उन्होंने उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देने के लिए फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला का शुक्रिया अदा किया।

जम्मू-कश्मीर कैबिनेट के केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को शनिवार को उपराज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव गुरुवार पारित किया गया था। कैबिनेट ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के सामने मामला उठाने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।

admin

Related Posts

तमिलनाडु: 100 साल पुरानी दरगाह में बदलाव, रोज नमाज पर रोक और पशु बलि पर बैन

चेन्नई  सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के एक संवेदनशील में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है. शीर्ष अदालत ने थिरुप्परनकुंड्रम…

एक साल में AI ले लेगा 99% जॉब्स, ये नौकरियां बचेंगी: एक्सपर्ट की भविष्यवाणी

नई दिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI इंसानों की जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। आज AI पॉवर्ड डिवाइसेज की मदद से लोग हर तरह का काम निकलवा रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज