मंत्री राकेश सिंह की तबियत बिगड़ी, ग्वालियर से जबलपुर लौट रहे थे, सागर में रोका गया काफिला

जबलपुर

 मध्य प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह की मंगलवार शाम अचानक सागर जिले से गुजरते समय तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें सागर के सर्किट हाउस में ही रोक दिया गया। यहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बताया जा रहा है कि मंत्री राकेश सिंह ग्वालियर से जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सागर से गुजरते वक्त उन्हें बेचैनी और घबराहट मेहसूस होने लगी, जिसके चलते उनका काफिला उन्हें सागर सर्किट हाउस ले गया।

 मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उनके सभी जरूरी मेडिकल चेकअप कराए गए। फिलहाल, राकेश सिंह के मेडिकल टेस्ट्स करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर है। खुशी की बात है कि, फिलहाल उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। फिलहाल, हालात सामान्य लगने पर बुधवार को वो दोबारा जबलपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

स्वास्थ्य को लेकर अपडेट
बताया जा रहा है कि, बिती शाम मंत्री राकेश सिंह को बेचैनी और घबराहट महसूस हुई थी। सभी जांच रिपोर्ट्स नॉर्मल आने के बाद मंत्री सिंह कार से ही अपने गृह क्षेत्र जबलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल, उनकी हालत ठीक है। मंत्री के स्वस्थ बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद कुछ स्थानीय नेता भी चिंतित हो गए थे। बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपाई मंत्री राकेश सिंह से मिलने पहुंचने लगे थे। फिलहाल, मंत्री राकेश सिंह ने अपने स्वास्थ्य को लेकर खुद अपडेट दिया है। उन्होंने खुद को पूरी तरह से स्वस्थ बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय जांच में पता चला था कि डिहाइड्रेशन के कारण ऐसी समस्या हुई थी। बाकी स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम ने 8 करोड़ रुपये का लाभांश मध्यप्रदेश शासन को किया अर्पित

भोपाल  मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित के संचालक मण्डल की बैठक में निगम के अंशधारी मध्यप्रदेश शासन को वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के अंतरिम लाभांश के रूप में…

दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन सोमवार से, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी पर मंथन के लिए जुटेंगे युवा विधायक

भोपाल.  राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़  एवं राजस्थान के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन  30-31 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित किया जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद