मंत्री पटेल ने भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं स्वस्थ जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। मंत्री पटेल शुक्रवार को एसीएस श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विकास भवन ऑडिटोरियम ने आयोजित विदाई समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव द्वारा सेवाकाल में की गई कड़ी मेहनत और समयबद्धता सराहनीय है। उन्होंने श्रीवास्तव के कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धियों का जिक्र किया और भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव ने अपने कार्य अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने हर विषय का गहन अध्ययन कर कार्य को प्रधानता देते हुए अपने शासकीय सेवा का निर्वहन किया। सभी से सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक रवैया रखा। उन्होंने इस अवसर पर समस्त स्टॉफ का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्रीवास्तव के शासकीय जीवन की यात्रा पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया और अतिरिक्त संचालक पीसी शर्मा द्वारा लिखित और राजू राव द्वारा गाये गीत "मलय सर आप बहुत याद आओगे" को सुनाया गया। विभिन्न अधिकारियों ने श्रीवास्तव के साथ अपने कार्य अनुभव सांझा किए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरआरडीए दीपक आर्य, आयुक्त मनरेगा अवि प्रसाद, डायरेक्टर वाल्मी श्रीमती सरिता बाला, उपसचिव राकेश कुशरे सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी और अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत संयुक्त आयुक्त अनिल कोचर ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम आयोजन में उपायुक्त राजीव खरे, नरेश रावत और चंद्रभान राही का विशेष सहयोग रहा।

 

admin

Related Posts

होटल रूम की गुत्थी: अंदर कौन था, कैसे हुई छात्रा की मौत? जांच में कई चौंकाने वाले मोड़

शिवपुरी फिजिकल थानांतर्गत खिन्नी नाके पर स्थित होटल युवराज में सोमवार को एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला दो दिन बाद भी अबूझ पहेली बना हुआ है। फिलहाल पुलिस…

उमरिया स्कूल में छात्राओं के ‘झूमने’ पर अफरा-तफरी, मेडिकल रिपोर्ट सामान्य फिर भी अंधविश्वास हावी

नौरोजाबाद उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत कल्दा गांव मे स्थित शासकीय हाई स्कूल की चार छात्राएं अचानक झूमने लगीं। छात्राओं के झूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी