राज्य मंत्री लोधी ने कहा, श्री रामराजा लोक और चित्रकूट परिक्रमा पथ को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में तैयार करना हमारा लक्ष्य

श्री रामराजा लोक और चित्रकूट परिक्रमा पथ को उत्कृष्टतम पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता : राज्य मंत्री  लोधी

राज्य मंत्री  लोधी ने की पर्यटन निगम की समीक्षा

भोपाल

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पर्यटन भवन में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का कायाकल्प रहा, जिसमें राज्य मंत्री  लोधी ने स्पष्ट किया कि ओरछा स्थित 'श्री रामराजा लोक' और चित्रकूट के 'कामदगिरि पर्वत परिक्रमा पथ' को देश के उत्कृष्टतम पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्य मंत्री  लोधी ने निर्देशित किया कि प्रदेश में निर्माणाधीन विभिन्न सांस्कृतिक लोकों के कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और इन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। उन्होंने आगामी सिंहस्थ 2028 के लिए निगम की कार्ययोजना का सूक्ष्म अवलोकन किया और उज्जैन सहित पूरे धार्मिक सर्किट में श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य मंत्री लोधी ने जागेश्वरधाम बांदकपुर के आगामी चरणों, नोहटा में बोट क्लब की स्थापना और भोपाल में वॉच टावर के निर्माण जैसी नवीन परियोजनाओं को गति देने की बात कही। इसके अतिरिक्त, कटावधाम और भारत माता मंदिर (हटा) के सौंदर्याकरण के साथ-साथ मगरोन (पथरिया) और खर्राघाट से संबंधित विकास कार्यों की प्रशासनिक एवं क्रियान्वयन संबंधी समीक्षा की गई।

पर्यटन निगम की वित्तीय प्रगति पर चर्चा करते हुए राज्य मंत्री  लोधी ने आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए आधुनिक नवाचारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तकनीक और बेहतर प्रबंधन का समन्वय आवश्यक है। साथ ही, संस्थान की मजबूती के लिए कार्य कर रहे कर्मचारियों के कल्याण का ध्यान रखते हुए उन्होंने उनकी वेतनवृद्धि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

राज्य मंत्री  लोधी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से मध्यप्रदेश न केवल एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहाँ एक अद्वितीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभूति प्राप्त होगी। इस अवसर पर प्रबंध संचालक राज्य पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

 

admin

Related Posts

गेहूँ खरीदी 1 अप्रैल से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम में, अन्य संभागों में 7 अप्रैल से शुरू होगी: खाद्य मंत्री राजपूत

इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल तथा शेष संभागों में 7 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी : खाद्य मंत्री  राजपूत गेहूँ उपार्जन के लिये 19 लाख से…

यूनियन कार्बाइड कचरे पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी

भोपाल भोपाल गैस त्रासदी के तीन दशक बाद भी यूनियन कार्बाइड संयंत्र का जहरीला कचरा कानूनी और पर्यावरणीय विवादों के केंद्र में है। सुप्रीम कोर्ट ने  इस कचरे को जलाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी