राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा- जनता की सेवा व विकास में कोई कमी नहीं रखना यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जनता की सेवा हमारा ध्येय है और जनता के भरोसे पर खरा उतरना, जनता की सेवा व विकास में कोई कमी नहीं रखना यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने रविवार को वार्ड-62 में एक करोड़ 32 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर कही।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि, गोविंदपुरा क्षेत्र के आनंद नगर मंडल के वार्ड 62 में एक करोड़ 32 लाख 60 हजार रुपए की लागत से लगभग दो दर्जन स्थानों पर विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि अनंतपुरा, रावतपुरा और दौलतपुरा मे लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यह सब हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का परिणाम है।

वार्ड 62 के आनंद नगर बाल विहार में इन कार्यों का भूमि-पूजन किया जिसमें 15 लाख रुपए के सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य गोदियापुरा में 10 लाख की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य वार्ड 62 के बिजली नगर में 7 लाख 60 हजार की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य सीसी रोड पीरिया गांव आदि में कुल 53 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य शामिल है।

इसके अलावा नेम सिंह ठाकुर गली रावतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए की सीसी रोड, कन्हैया गली रावतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए से सीसी रोड, आर सीसी नाली एवं रोड क्रास का निर्माण किया जाएगा। हनुमान मंदिर दौलतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए से सीसी रोड का निर्माण होगा। रामदेव बाबा मंदिर बंजारा बस्ती रावतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए से सीसी रोड, आर सीसी नाली और रोड क्रास का निर्माण होगा। रावतपुरा कोकता में दुर्गा जी के शेड के पास 5 लाख रुपए से नाली एवं पेपर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा। मस्जिद से वसीम भाई के घर अनंतपुरा कोकता तक 15 लाख रुपए से सीसी रोड के निर्माण का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष ग्वाला, प्रदीप लौधी, दलजोत, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर, मनोज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, नरेंद्र ठाकुर, आनंद राव पांडे, संजय कुमार उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री सम्मेलन में लेंगे भाग

भोपाल. सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग में किये गये नवाचार एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि केन्द्र…

टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्‍चे को मिला नया जीवन

भोपाल. पशुओं को सही समय पर घर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर का संचालन किया जा रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज