राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा- बेटियाँ अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं

भोपाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने सेवा भारती माधव मंडल, भोपाल द्वारा बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सहभागिता की। उन्होंने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर समान अवसर  उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए काम किया जा रहा है। बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि सेवा भारती द्वारा 13 वर्ष से 18 वर्ष की बालिकाओं को जूडो, मार्शल आर्ट एवं कराटे का प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। श्री जायसवाल ने कहा कि सेवा भारती का यह प्रयास बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बालिकाओं को तुलसी का पौधा भेंट कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में माधव मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता शर्मा, मंडल प्रभारी श्री राम रघुवंशी, समाजसेवी श्री उमेश और बड़ी संख्या मं छात्राएं उपस्थित थीं।   

admin

Related Posts

छिंदवाड़ा में टी.राजा ने कहा—वंदे मातरम गाना जरूरी, धमकियों और इनाम की घोषणा के साथ राज की तैयारी

छिंदवाड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर  शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बजरंग दल द्वारा ‘हिंदू गर्जना रैली’ निकाली गई, जिसके बाद एक धर्मसभा का…

इंदौर में शोर पर लगाम: डीजे और ऊंची मीनारों के माइक पर बैन, स्पीकर लाउड हुए तो होगी सख्त कार्रवाई

इंदौर  परीक्षा के दिनों में तेज लाउडस्पीकर बजाना इंदौर में पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. इसके चलते कई स्थानों पर डीजे और लाउडस्पीकर जब्त भी किए गए हैं. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी