मंत्री कृष्णा गौर ने कहा- गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण की जाए

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण की जाए। निर्माणधीन सड़कों पर विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य तत्परता से करें। श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में ऑडिटोरियम निर्माण करने और एक स्वीमिंग पूल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मंत्री श्रीमती गौर ने बुधवार को मंत्रालय में गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विकास कार्य की समीक्षा की। बैठक में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री संजय मास्के सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भोपाल शहर में बावड़िया कला वार्ड 52 में पल्लवी नगर से ऋषि नगर तक जाने वाले मार्ग, जुबली गेट (BHEL) से अयोध्या बायपास तक का मार्ग, रायसेन रोड से सोनागिरी (बीमा हॉस्पिटल के पास) कल्पना नगर एवं जेके रोड से सोनागिरी तक का निर्माण कार्य और खेजड़ा बरामद पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जिन जगहों पर पुल और पुलियों का निर्माण कराया जाना आवश्यक है उसके प्रस्ताव भी तैयार किये जायें। अतिक्रमण की स्थिति में विधिनुसार कार्रवाई की जाये।

श्रीमती गौर ने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में कैरियर कॉलेज के डीआरएम तक आरसीसी मार्ग, डीआरएम मुख्य आधार शिला कॉलोनी के मार्ग पिरामिड टाउन, प्रताप नगर से होली वाड़ा बरखेड़ा पठानी से वीडीए कॉलोनी तक के बाईपास रोड, एसओएस महात्मा गांधी चौराहे से न्यू फोर्ट शिव मंदिर तक का मार्ग, अवधपुरी से बालग्राम तक सी.सी. रोड मार्ग का प्रस्ताव तथा पौरिया मौहल्ला से रायसेन रोड़ एवं संपदा कॉलोनी तक सी.सी. मार्ग निर्माण कार्य का प्रस्ताव अनुपूरक बजट के लिये तैयार कराये जाये।

admin

Related Posts

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंदौर में की समीक्षा

भोपाल बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए विद्युत कंपनी की टीम गंभीरता से कार्य करे। आरडीएसएस के नए कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को लाभ मिले, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में…

मुख्यमंत्री यादव आत्मनिर्भर भारत@2047 के लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश की ओर से हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत@2047 के लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश की ओर से हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम