मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना ‘विकसित भारत’ की ओर बड़ी छलांग

नई दिल्ली
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत की ताजा आर्थिक उपलब्धि की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 'विकसित भारत की ओर एक तेज कदम, एक बड़ी छलांग' लगाई है। जितेंद्र सिंह की यह टिप्पणी इस आधिकारिक पुष्टि के एक दिन बाद आई कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

वैश्विक आर्थिक रैंकिंग में भारत के एक पायदान ऊपर चढ़ने पर खुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "ऐसा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद।" उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, जिस दूरदर्शिता के साथ भारत पिछले 10-12 साल से विकास यात्रा पर निकला है, यह उसी का परिणाम है। मेरे हिसाब से इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ी बात यह रही कि पीएम मोदी ने देश के लोगों को पहली बार टेक्नोलॉजी के महत्व को लेकर जागरूक किया है। टेक्नोलॉजी को लेकर बहुत ही क्रांतिकारी निर्णय लिए गए।

इससे पहले नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने शनिवार को कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के आधार पर भारत अब चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है।

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुष्टि की, "मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चार ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं, और यह मेरा डेटा नहीं है। यह आईएमएफ डाटा है। आज भारत जापान से बड़ा है।"

नॉमिनल जीडीपी के मामले में अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। सुब्रह्मण्यम ने कहा, "केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही बड़े हैं, और अगर जो योजना बनाई जा रही है, जिस पर विचार किया जा रहा है, हम उस पर टिके रहते हैं, तो अगले ढाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।"

  • admin

    Related Posts

    इतिहास खतरे में! राज्यसभा में धरोहरों की सुरक्षा पर जताई गई गंभीर चिंता

    नई दिल्ली राज्यसभा सदस्य मीनाक्षी जैन ने शुक्रवार को देश की अमूल्य धरोहरों की रक्षा का महत्वपूर्ण विषय सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सदन का ध्यान देश की अमूल्य…

    कचरा प्रबंधन पर लापरवाही भारी: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल नगर निगम को दिखाई सख्ती

    नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों में बार-बार बदलाव करने से जमीनी हकीकत में तब तक सुधार नहीं होगा, जब तक अधिकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा