मंत्री डॉ. शाह का ऐलान: जनजातीय छात्रों की शिक्षा में बढ़ाई जाएगी मदद, छात्रवृत्ति लाभ बढ़ा

जनजातीय विदयार्थ‍ियों की शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाने प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मंत्री डॉ. शाह

9,550 विद्यार्थियों को मिलेगा बढ़ी शिष्यवृत्ति का लाभ

भोपाल 

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय परिवारों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित महाविदयालयीन छात्रावासों में मैस संचालन के लिए शिष्यवृत्त‍ि 10 माह के स्थान पर 12 माह के लिये दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के व्यापक हित में कैबिनेट का निर्णय दूरगामी परिणाम देने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि महाविद्यालयीन छात्रावासों का संचालन 12 महीने किये जाने पर अतिरिक्त दो माह के लिए प्रति वर्ष 3 करोड़ 19 लाख 65 हजार रूपये का व्यय होगा। इससे 9,550 विदयार्थ‍ियों को लाभ मिलेगा, जिनमें 5050 बालक और 4500 बालिकाएं हैं। बालकों को 1650 रूपये प्रति माह शिष्यवृत्त‍ि और बालिकाओं को 1700 प्रति माह शिष्यवृत्त‍ि दी जायेगी।

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे आगे बढ़कर सरकार की योजनाओं और निर्णयों का लाभ लें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि राज्य शासन के निर्णय से सभी विद्यार्थियों और शैक्षणिक अमले को अवगत करायें।

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समुदायों के शैक्षणिक विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक हर स्तर पर मदद दी जायेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विदेश में उच्च स्तरीय अध्ययन के लिये भी मदद दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत वर्तमान में 167 महाविद्यालयीन छात्रावास स्वीकृत हैं। इनमें माह जुलाई से अप्रैल तक दस माह के लिए मैस संचालन के लिए शिष्यवृत्त‍ि देने का प्रावधान है। गर्मी में मई और जून में भी विद्यार्थी छात्रावासों में रहते हुए शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इंटर्नशिप करते हैं। इसके दृष्टिगत उन्हें 10 माह के बदले 12 माह की शिष्यवृत्त‍ि देकर राज्य सरकार ने उनके हित में बड़ा कदम उठाया है।

 

admin

Related Posts

संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

मंडला.  जिले के शासकीय सांदीपनी विद्यालय घुघरी में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ एक अतिथि शिक्षक पर कक्षा 10वीं की छात्राओं के…

अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले स्विस संसद सदस्य

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में स्विट्जरलैंड की संसद (नेशनल काउंसिल) के सदस्य  निक्लाउस सैमुअल गुगर ने सौजन्य भेंट की।  गुगर ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार