मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि छात्रावासी विद्यार्थियों की अच्छी सेहत और बेहतर शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है

भोपाल
जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने गुरुवार को जनजातीय कार्य विभाग के अधीन छात्रावासों एवं आश्रमों के संचालन संबंधी समीक्षा बैठक सह कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभागीय छात्रावासों एवं आश्रमों का सुव्यवस्थित संचालन एवं यहां रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। कार्यशाला में सभी विभागीय जिलाधिकारियों की सहभागिता रही।

मंत्री डॉ. शाह ने विभागीय अधिकारियों को छात्रावासों एवं आश्रमों का अनिवार्य रूप से सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रावासी विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड बनाये जायें, जिनमें उनके ब्लड ग्रुप एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दर्ज की जायें। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य कार्ड में सिकल सेल एनीमिया टेस्ट की रिपोर्ट भी सम्मिलित की जाए। निकटतम सरकारी अस्पताल की एक नर्स द्वारा हर माह छात्रावास के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की जाए। इस स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट भी विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड में दर्ज की जाएगी।

बैठक में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य डॉ. ई. रमेश कुमार, विभागीय संभागीय उपायुक्त, मंत्री डॉ. शाह ने विभागीय अधिकारियों को छात्रावासी बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों की सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सुधार होगा।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि छात्रावासी विद्यार्थियों की अच्छी सेहत और बेहतर शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है। विशेष प्रयासों से विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यशाला में उन्होंने छात्रावास संचालन से जुड़ी सभी जरूरी आवश्यकताओं, मापदंडों, सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई, बाल सुरक्षा अभियान व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा कर समुचित दिशा-निर्देश दिये।

 

admin

Related Posts

सीएम मोहन यादव के दौरे से पहले शहडोल गरमाया, विरोध के बीच किसान व कांग्रेसी हिरासत में

शहडोल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल आगमन से पहले ही जिले में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। एक ओर रामपुर बटूरा मेगा प्रोजेक्ट से…

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: माफी मांगते वक्त भी नहीं छुपी मंत्री की मुस्कान

भोपाल अपने ही गैर-जिम्मेदाराना और विवादित बयानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह अब तक चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। 13 मई 2025,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा