खनन माफियाओं ने मुखबिरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

भाटापारा बलौदाबाजार

बलौदा बाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरिडीह से खनन माफियाओं की हैवानियत की तस्वीर सामने आई है। मुखबिरी के शक में एक युवक को गांव के चौक पर खंभे से बांधकर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। यह अमानवीय घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवक पूर्व में अवैध खनन में लगे कुछ ट्रैक्टरों को पकड़वाने की कार्रवाई में शामिल रहा है। इसी बात को लेकर गांव के खनन माफिया उससे रंजिश रखते थे और संदेह था कि वह माइनिंग विभाग को लगातार सूचना दे रहा है।

घटना के दिन केवल केंवट, यशवंत पटेल, गया पटेल, दिलहरण वर्मा, दिग्विजय वैष्णव और आनंद दास सहित अन्य ने युवक को सार्वजनिक चौक में खंभे से बांधा और क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए पीटा। जब पीड़ित ने अपने बड़े भाई को बुलाया, तब भी हमलावरों का कहर जारी रहा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
घटना की शिकायत मिलते ही गिधौरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

खनन माफियाओं का गढ़ बनता जा रहा है खपरिडीह
स्थानीय लोगों के अनुसार खपरिडीह गांव में अवैध पत्थर, मुरूम और रेत खनन का कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है। इस धंधे के पीछे गांव के कुछ दबंग और प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जो किसी भी प्रकार की शिकायत करने वालों को डराने-धमकाने और यहां तक कि शारीरिक प्रताड़ना देने से भी नहीं चूकते।

जनता में आक्रोश, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और खनन माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

  • admin

    Related Posts

    मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

    रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिले में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अंदरूनी इलाके के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

    शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

    रायपुर अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अंत्योदय की कल्याण एवं सुशासन की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सुकमा जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें