जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मिल्ने की एंट्री, न्यूजीलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान

वेलिंग्टन
न्यूजीलैंड ने अगले महीने जिम्बाब्वे में होने वाली टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए एडम मिल्ने और बेवन जैकब्स को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन टीम में केन विलियमसन और लॉकी फर्ग्युसन की गैरमौजूदगी रहेगी क्योंकि नए मुख्य कोच रॉब वॉल्टर 2026 टी20 विश्व कप की तैयारियां शुरू करना चाह रहे हैं। विलियमसन फिलहाल मिडिलसेक्स के साथ हैं और बाद में लंदन स्पिरिट के लिए हंड्रेड में खेलेंगे। उन्होंने इस दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है, जबकि फर्ग्युसन को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। काइल जेमीसन भी टीम में नहीं हैं क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं और बेन सीयर्स को साइड इंजरी हुई है। मिल्ने ने आखिरी बार फरवरी 2024 में टी20 खेला था और टखने की सर्जरी के कारण पिछले विश्व कप में जगह बनाने से चूक गए थे। वह मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और चार मैचों में नौ विकेट ले चुके हैं।

बेवन जैकब्स को पहली बार क्रिसमस के दौरान श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुलाया गया था, जब उन्हें आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने चौंकाते हुए चुना था। कई खिलाड़ी जैसे ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और कप्तान मिचेल सैंटनर, पाकिस्तान के खिलाफ मार्च में हुई सीरीज से चूकने के बाद वापसी कर रहे हैं, क्योंकि वे आईपीएल में व्यस्त थे। हालांकि डेवोन कॉन्वे को टीम में जगह नहीं मिली है।

वॉल्टर ने कहा, “मुझे लगता है कि इस दौरे के लिए हमारे पास एक मजबूत टीम है और मैं टीम को एक साथ लाने और काम शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। टीम में अच्छा अनुभव है और यह भी अच्छा है कि हम कुछ ऐसे खिलाड़ियों का स्वागत कर रहे हैं जो मार्च में आईपीएल के कारण पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल सके। यह टी20 त्रिकोणीय सीरीज शानदार होनी चाहिए। दक्षिण अफ्रीका बहुत मजबूत टीम है और जिम्बाब्वे अपने घरेलू हालात में अच्छा खेलता है।”

वॉल्टर को इसे महीने की शुरुआत में सभी प्रारूपों के लिए न्यूजीलैंड का कोच नियुक्त किया गया है। उनके कोचिंग स्टाफ में ल्यूक रोंची, जेकब ओरम और जेम्स फॉस्टर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह टी20 त्रिकोणीय सीरीज न्यूजीलैंड को “विभिन्न खिलाड़ियों और संयोजनों को आजमाने” का मौका देगी और विस्फोटक जैकब्स को डेब्यू करने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा, “बेवन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में भी खेलने अनुभव प्राप्त किया है। तो यह उनके लिए टीम में लौटने और संभवतः खेलने का अच्छा मौका होगा।”

“वहीं एडम एक बहुत ही कुशल टी20 गेंदबाज हैं। वह शुरुआत में गेंद से खासा प्रभावी होते हैं और उनकी गति व उछाल अतिरिक्त लाभ देती है। लॉकी फर्ग्युसन, बेन सीयर्स और काइल जेमीसन की गैरमौजूदगी में एडम जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भरोसा करना बहुत अहम है।” “चूंकि टी20 विश्व कप अब ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए हमारी आगामी सीरीज तैयारी के लिए बेहद अहम हैं। यह सीरीज हमें अपनी टीम की गहराई को परखने, नए खिलाड़ियों और संयोजनों को आजमाने का अवसर देती है, जो अच्छी टीमों के खिलाफ काम आ सकता है।” न्यूजीलैंड का त्रिकोणीय सीरीज में पहला मुकाबला 16 जुलाई को हरारे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा, जो एमएलसी फाइनल के बस दो दिन बाद है। एनजेडसी ने कहा है कि अगर टीम के किसी सदस्य की भागीदारी में टकराव होता है और वे समय पर जिम्बाब्वे नहीं पहुंच पाते, तो उनके स्थान पर विकल्प बाद में घोषित किए जाएंगे। टी20 के बाद न्यूजीलैंड बुलवायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैच भी खेलेगा, जिसके लिए टीम बाद में घोषित की जाएगी।

न्यूज़ीलैंड पुरुष टी20 टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, विल ओ’रूर्क, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढी

 

  • admin

    Related Posts

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

     दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन