महू : चोरल नदी इलाके में निर्माणाधीन टनल नंबर 3 का एक हिस्सा ढहा, दो मजदूरों की मौत

 इंदौर

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

यह टनल इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर बनाई जा रही थी, जो सिमरोल घाट क्षेत्र में स्थित है। सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, उसी दौरान निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृत मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। 

भारी बारिश को माना हादसे की वजह

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authority of India) और महू एसडीएम राकेश परमार (Mhow SDM Rakesh Parmar) समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार के मुताबिक, प्राथमिक जांच में भारी बारिश को हादसे की वजह माना जा रहा है। मलबा हटाने के लिए दो पोकलेन मशीन लगाई गई हैं और डंपरों से मलबा हटाया जा रहा है।

दो लंबी टनल का हो रहा निर्माण

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर चोरल नदी के पास दो सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें पहली सुरंग 500 मीटर और दूसरी 300 मीटर लंबी होगी। हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी (Hyderabad Megha Engineering and Construction Company) द्वारा टनल का निर्माण किया जा रहा है।
इंदौर-खंडवा की दूरी कम होगी

टनल निर्माण पूरा होने के बाद इंदौर से खंडवा (Indore to Khandwa) की दूरी तय करने में लगभग ढाई घंटे की बचत होगी और हाईवे पर मोड़ों की संख्या भी घटेगी, जिससे हादसों में कमी आने की उम्मीद है। टनल के निर्माण में एक साल से अधिक का समय लगेगा।

admin

Related Posts

हिनौती गौधाम में अव्यवस्थित निर्माण पर रोक, मास्टर प्लान के मुताबिक काम कराने के निर्देश: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के हिनौती गौधाम में आयोजित बैठक में कहा कि मास्टर प्लान के अनुसार ही सभी निर्माण कार्य कराये जांय। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को…

संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को जितना उल्लास के साथ मनायेंगे आने वाली पीढ़ी उसके महत्व को समझेगी और वह भी इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान