एमएफ हुसैन ने भारत माता को आपत्तिजनक तरीके से चित्रित किया है, लगे रोक: ‘हिंदू जनजागृति संगठन’

मुंबई 
मुंबई में फेमस पेंटर MF Husain की पेंटिंग्स की नीलामी को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। 'हिंदू जनजागृति संगठन' ने कहा है कि एमएफ हुसैन ने भारत माता को आपत्तिजनक और अपमानजनक तरीके से चित्रित किया है, इसलिए उनकी सभी पेंटिंग्स पर रोक लगाई जानी चाहिए। संगठन ने मांग की है कि एमएफ हुसैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और उनके विवादित चित्रों का महिमामंडन बंद किया जाए।

एमएफ हुसैन की कई पेंटिंग्स पहले भी विवादों में रही हैं। इनमें एक पेंटिंग में भारत माता को एक नग्न महिला के रूप में दिखाया गया है, जो भारत के नक्शे जैसी मुद्रा में झुकी हुई है। इस पेंटिंग को लेकर पहले भी काफी विरोध हुआ था और कोर्ट ने इसे सीज करने का आदेश दिया था। अब हिंदू जनजागृति संगठन ने कहा है कि ऐसे 25 और चित्रों की नीलामी पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने इस नीलामी को 'देश के धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाओं के साथ खिलवाड़' बताया है।
 
एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स की नीलामी 12 जून को मुंबई के हैमिल्टन हाउस की 'पंडोल आर्ट गैलरी' में होनी है। इस मामले में हिंदू जनजागृति समिति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुंबई पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नीलामी रोकने की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर नीलामी जारी रही तो वे तीव्र आंदोलन करेंगे। संगठन ने बताया कि एमएफ हुसैन ने 26/11 आतंकी हमले के समय 'रेप ऑफ इंडिया' नाम से एक पेंटिंग बनाई थी, जिसमें भारत माता को नग्न और अपमानजनक रूप में दिखाया गया था। इसके अलावा कई अन्य चित्रों में देवी-देवताओं को अश्लील और विकृत रूपों में दिखाया गया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन के अनुसार, एमएफ हुसैन के खिलाफ देशभर में 1250 से अधिक पुलिस शिकायतें भी दर्ज की गई हैं, जिसके कारण वह भारत छोड़कर कतर की नागरिकता लेने पर मजबूर हुए थे।
 
हिंदू जनजागृति समिति ने कहा कि एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स की नीलामी और प्रदर्शन राष्ट्रद्रोह को बढ़ावा देने जैसा है। 'कलात्मक स्वतंत्रता के नाम पर धार्मिक भावनाओं का अपमान करना स्वीकार्य नहीं है।' हाल ही में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने भी हुसैन की पेंटिंग्स को जब्त करने के आदेश दिए हैं। कई जगह उनकी प्रदर्शनियां विरोध के कारण रद्द हो चुकी हैं और उनके नाम पर मिलने वाले पुरस्कार भी वापस लिए जा चुके हैं।

अब हिंदू जनजागृति समिति ने सरकार से मांग की है कि एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स की नीलामी पर तत्काल रोक लगाई जाए और धार्मिक व राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले चित्रों के प्रसार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही भारत माता के अपमानजनक चित्र को राष्ट्रविरोधी घोषित कर उसे नष्ट किया जाना चाहिए। इस तरह की कार्रवाई से धार्मिक और सांस्कृतिक सम्मान की रक्षा की जा सकेगी और देशवासियों की भावनाओं का सम्मान होगा।

admin

Related Posts

नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, प्रशासन मुस्तैद

ताप्लेजंग, नेपाल पूर्वी नेपाल के ताप्लेजंग जिले में मंगलवार तड़के चार तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह 2…

एपस्टीन की पार्टी में मस्क और जकरबर्ग की उपस्थिति का खुलासा, वायरल हुई तस्वीर

वाशिंगटन  जेफरी एपस्टीन मामले में हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है. एक नई फोटो सामने आई है, जिसमें जेफरी एपस्टीन की लैविश डिनर पार्टी में एलॉन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला