1100 करोड़ रुपये की लागत से भदभदा से रत्नीगिरि तक बिछाई जाएगी मेट्रो की ब्लू लाइन, चिकलोद की दुकान, मकानों का सर्वे सोमवार से

भोपाल
शहर में अब जल्द ही मेट्रो की ब्लू लाइन का काम शुरू होगा।इसका निर्माण लगभग 1100 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। भदभदा से रत्नीगिरि तक लगभग 13 किलोमीटर बिछाई जाने वाली ब्लू लाइन के लिए सोमवार से सर्वे शुरू किया जाएगा।

इसके लिए एसडीएम दीपक पांडे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। यह टीम चिकलोद रोड स्थित दुकान व मकानों और अतिक्रमण को चिह्नित करेगी।इसको लेकर सोमवार को एडीएम उत्तर सिद्धार्थ जैन ने अपने कार्यालय में एसडीएम, मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मेट्रो रेल लाइन में बाधा बनने वाले दुकान, मकान के लोगों को मुआवजा वितरण कर समय पर हटाने की कार्रवाई करें।

तीन वर्ष में पूरा किया जाना है काम

मेट्रो की ब्लू लाइन के निर्माण का कार्य तीन वर्ष में पूरा किया जाना है। इसके लिए यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक से लोन लिया जाएगा, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण एजेंसी को वर्कआर्डर जारी किए जाएंगे।इसके तहत 2027 तक 30 किमी का मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जाएगा। हालांकि पहले चरण में करोंद से एम्स तक करीब 16 किमी लंबी लाइन बनाई जा रही है। जिसके दूसरे चरण में अड़चनों की वजह से काम अटका हुआ है।
मेट्रो की राह के दुकान, मकानों को मिलेगा मुआवजा

पुल बोगदा से करोंद तक बनाए जाने वाले मेट्रो के पहले मार्ग के दूसरे चरण का काम चल रहा है, लेकिन सिंधी कालोनी, भारत टाकीज, छह नंबर प्लेटफार्म ईरानी डेरा, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड के बीच में आने वाली अड़चनों को अब तक दूर नहीं किया गया है, जिसकी वजह से मेट्रो का काम अटका हुआ है। इधर एक महीने पहले आजाद नगर की 18 दर्जन दुकानों को हटाने की कवायद शुरु की थी, लेकिन मेट्रो कंपनी ने दुकानदारों को राशि नहीं दी है। जिसकी वजह से सिविल का काम अटका हुआ है।
आरा मशीनों के लिए सुविधाओं का इंतजार

मेट्रो रेल लाइन के लिए पुल बोगदा से भारत टाकीज रोड पर स्थित करीब 100 से अधिक आरा मशीनें हटाई जाना है। इसके लिए परवलिया सड़क के छोटा रातीबड़ में जगह आवंटित की जा चुकी है।यहां पर जिला उद्योग केंद्र द्वारा बिजली,पानी, सड़क सहित अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।इन सुविधाओं के पूरा होने के बाद ही आरा मशीनों की शिफ्टिंग शुरू की जाएगी।

इनका कहना है

मेट्रो रेल परियोजना के तहत रूट में आने वाले सभी अतिक्रमणों को हटाने, भूमि आवंटन, मुआवजा राशि वितरण को लेकर जल्द से जल्द सर्वे कर चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। आजाद नगर के दुकानदारों को मुआवजा मिल जाएगा, इसके बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

– सिद्धार्थ जैन, एडीएम, भोपाल

admin

Related Posts

मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव