‘ओलंपिक डे’ पर बीसीसीआई और जय शाह का संदेश, ‘लेट्स मूव प्लस 1’ अभियान को बढ़ावा

नई दिल्ली,

'इंटरनेशनल ओलंपिक-डे’ के मौके पर सोमवार को आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘लेट्स मूव +1’ अभियान को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही मजबूत, स्वस्थ भारत की ओर कदम बढ़ाने का आग्रह किया।

जय शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “क्रिकेट ने हमेशा हमें एकजुट किया है। अब यह ओलंपिक का हिस्सा है। इस ओलंपिक डे पर, आइए प्रेरणा, जुड़ाव और उत्थान के लिए खेल की ताकत का जश्न मनाएं। अपने +1 को टहलने, दौड़ने या क्रिकेट खेलने के लिए आमंत्रित करें। एक मजबूत, स्वस्थ भारत की ओर कदम बढ़ाएं। साथ मिलकर, आइए ओलंपिक गेम्स को घर लाने की अपनी यात्रा पर आगे बढ़ते रहें!”

बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “क्रिकेट ओलंपिक गेम्स में शामिल हो गया है। यह हमारे प्रिय खेल के लिए एक ऐतिहासिक छलांग है। इस ओलंपिक डे पर, आइए खेलों की शक्ति का जश्न मनाएं, जो लोगों को जोड़ती है और प्रेरित करती है। लेट्स मूव अभियान के जरिए हम आपको अपना ‘+1’ चुनने और आगे बढ़ने के लिए आमंत्रित करते हैं। चाहे वह टहलना हो, दौड़ना हो या क्रिकेट का खेल हो। साथ मिलकर, हम एक स्वस्थ, ज्यादा एकजुट भारत का निर्माण कर सकते हैं। जब हम साथ मिलकर चलते हैं, तो बेहतर तरीके से आगे बढ़ते हैं। आइए, अपने सपने को साकार करें- भारत में ओलंपिक!”

‘लेट्स मूव’ इस साल ओलंपिक-डे की थीम है। यह दिवस 1894 में आधुनिक ओलंपिक खेलों की स्थापना के मौके पर हर साल 23 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष, सभी को अपने साथ चलने, दौड़ने, डांस करने, कूदने और घूमने के लिए ‘+1’ को आमंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लोग बस किसी मित्र को अपने साथ शामिल होने या कसरत करने के लिए कह सकते हैं।

क्रिकेट ने 1900 में पेरिस ओलंपिक में अपनी एकमात्र उपस्थिति दर्ज की थी। इसके बाद इस खेल को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल किया गया है।

आईसीसी ने आगामी ओलंपिक में क्रिकेट वेन्यू के तौर पर दक्षिण कैलिफोर्निया के पोमोना में फेयरग्राउंड को चुना है, जहां पुरुष और महिला प्रतियोगिताओं में छह-छह टीमें शामिल होंगी।

2010, 2014 और 2023 में एशियन गेम्स में पुरुषों और महिलाओं दोनों की टी20 प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जबकि बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

  • admin

    Related Posts

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    कराची  पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद अब मैदान से ज्यादा सुर्खियां कोर्टरूम जैसी सुनवाई बटोर रही हैं. पाकिस्तान के अनुभवी ओपनर फखर जमां ने PSL…

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    मुल्लांपुर गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने 243…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम