मेघा रे ने दर्द को बनाई ताकत, जारी रखी शूटिंग

मुंबई,

 सन नियो पर प्रसारित होने वाले शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' की मुख्य अभिनेत्री मेघा रे ने एंकल में गंभीर चोट लगने के बावजूद शूटिंग रोकने के बजाए पूरी ताकत और हिम्मत से सीन को पूरा किया।

मेघा रे ने कहा, "एक्शन सीक्वेंस के दौरान मुझे दौड़ना और पंच मारना था। अंधेरा था और मेरी साड़ी पाँव में फँस गई। मैं ज़ोर से गिरी और एड़ी में चोट लग गई। दर्द बहुत था, लेकिन मैंने वहीं क्रेप बैंडेज बाँध लिया और अगले एक-दो घंटे तक शूटिंग जारी रखी। मैं जानती थी कि इतना बड़ा सीन अधूरा छोड़ना ठीक नहीं होगा। शूट पर कई लोगों की मेहनत और समय लगता है, तो सिर्फ मेरी वजह से सबका काम रुकना मुझे मंज़ूर नहीं था। जब तक शूट पूरा हुआ, मेरी एड़ी में सूजन आ चुकी थी। बाद में डॉक्टर ने इलाज किया। अब मैं बैंडेज और साड़ी के नीचे स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर शूट कर रही हूँ।"

मेघा का कहना है कि शूटिंग के दौरान उन्हें टीम से बहुत सहयोग मिला। उन्होंने कहा, "मेरे को-एक्टर सूरज ने मुझे बहुत संभाला। मैं ठीक से चल भी नहीं पा रही थी, तो उन्होंने मुझे गोद में उठाकर एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाया। डायरेक्टर ने व्हीलचेयर का इंतज़ाम किया, जिससे मुझे ज्यादा चलना न पड़े, क्योंकि मेरा मेकअप रूम काफी दूर है। मेकअप और हेयर टीम से लेकर क्रू तक सबने मेरा साथ दिया। अभी मैं बेहतर महसूस कर रही हूँ। साथ ही, इलाज और दवाइयाँ भी चल रही हैं, लेकिन इसे मैं एक चैलेंज की तरह ले रही हूँ क्योंकि मुझे अपना काम बहुत प्रिय है।"

'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' एक ऐसी युवती दिव्या (मेघा रे) की कहानी है, जो उज्जैन की रहने वाली है। उसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात प्रेम से होती है। प्यार, रहस्य और अतीत के छिपे राज़ इन सबको समेटे यह शो परंपरा और तकनीक के अनोखे संगम की दास्तान कहता है। इसमें मेघा रे के साथ सूरज प्रताप सिंह और कविता बनर्जी भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। यह शो हर रात 8:30 बजे सन नियो पर प्रसारित होता है।

 

  • admin

    Related Posts

    बॉलीवुड में नई रोमांटिक जोड़ी की एंट्री: ‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद और रश्मिका करेंगे साथ काम

    मुंबई शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म के अलावा वह एक नई फिल्म में नजर आएंगे।…

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर