मध्य प्रदेश में मेडिकल की सीटों में बढ़ोतरी, खुलेंगे 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज

भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ाई जाएंगी, जिससे छात्रों को ज्यादा अवसर मिलेंगे। प्रदेश में नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की बात भी की गई है। इसके अलावा, स्वास्थ्य बजट को 23,535 करोड़ रुपए तक बढ़ाया गया है। नई योजनाओं के जरिए आयुष, सिकल सेल उन्मूलन और एम्बुलेंस सेवाओं को भी विस्तार दिया जाएगा।

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें
राज्य के 17 मेडिकल कॉलेजों में वर्तमान में एमबीबीएस के लिए 2575 सीटें और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम के लिए 1337 सीटें उपलब्ध हैं। इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके चलते 400 नई एमबीबीएस और 252 नई पीजी सीटें बढ़ाई जा रही हैं। सरकार जन-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत भी नए मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया में है।

11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज
स्वास्थ्य क्षेत्र में पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज सह चिकित्सालय खोले जाएंगे। साथ ही, पन्ना, गुना, भिंड, श्योपुर और शुजालपुर में 50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे। वहीं, बालाघाट, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम और मुरैना में आयुष महाविद्यालय भी स्थापित किए जाएंगे।

बढ़ा स्वास्थ्य बजट
प्रदेश में स्वास्थ्य बजट को 23,535 करोड़ रुपए कर दिया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2992 करोड़ रूपए अधिक है। इससे सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में नई भर्तियां भी संभव होंगी। इस बजट में मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं, सरकारी वाहनों को 15 साल की उम्र पूरी होने पर स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत हटाया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

admin

Related Posts

होटल रूम की गुत्थी: अंदर कौन था, कैसे हुई छात्रा की मौत? जांच में कई चौंकाने वाले मोड़

शिवपुरी फिजिकल थानांतर्गत खिन्नी नाके पर स्थित होटल युवराज में सोमवार को एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला दो दिन बाद भी अबूझ पहेली बना हुआ है। फिलहाल पुलिस…

उमरिया स्कूल में छात्राओं के ‘झूमने’ पर अफरा-तफरी, मेडिकल रिपोर्ट सामान्य फिर भी अंधविश्वास हावी

नौरोजाबाद उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत कल्दा गांव मे स्थित शासकीय हाई स्कूल की चार छात्राएं अचानक झूमने लगीं। छात्राओं के झूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी