एमबाप्पे के दो गोल से रियाल मैड्रिड की आसान जीत

मैड्रिड
काइलियन एमबाप्पे के दो गोल और एक अन्य गोल में मदद करने की बदौलत रियाल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को 3-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में पिछले तीन मैच से जीत हासिल नहीं कर पाने का सिलसिला खत्म किया।

एडुआर्डो कैमाविंगा ने भी मैड्रिड के लिए गोल किया, जिससे उसकी टीम ने शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से अंतर कम कर दिया है। बार्सिलोना अब अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से केवल एक अंक आगे है। उसने मंगलवार को एटलेटिको मैड्रिड को 3-1 से हराया था।

एमबाप्पे ने सभी प्रतियोगिताओं में अपने पिछले तीन मैचों में सात गोल किए हैं। उन्होंने गिरोना के खिलाफ एक गोल किया था और ओलंपियाकोस के खिलाफ चैंपियंस लीग के मैच में 4-3 की जीत में चार गोल दागे थे।

इस फ्रांसीसी स्टार ने इस सत्र में अपने क्लब और देश के लिए कुल 24 मैचों में 30 गोल किए हैं। वह स्पेनिश लीग (16 गोल) और चैंपियंस लीग (नौ गोल) दोनों में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। एमबाप्पे ने बुधवार को सातवें मिनट में अपना पहला गोल किया। कैमाविंगा ने 42वें मिनट में एमबाप्पे की मदद से बढ़त दोगुनी कर दी। फ्रांस के खिलाड़ी ने 59वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा।

admin

Related Posts

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

कोलंबो टी20 विश्व कप में मंगलवार को ग्रुप ए के मुकाबले में शाम 7 बजे कोलंबो में पाकिस्तान और अमेरिका की टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले वर्ल्ड कप में यूएस की…

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई ने 2025-26 सत्र के लिए ग्रेड A…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा