मायावती ने ट्वीट कर दी जानकारी, मायावती के भाई आनंद कुमार अब सिर्फ उपाध्यक्ष के पद पर काम करेंगे

नई दिल्ली
बसपा प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर नहीं रहेंगे। उन्हें इसी सप्ताह यह जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब वह सिर्फ उपाध्यक्ष के पद पर काम करेंगे। मायावती ने कहा कि आनंद कुमार ने ही एक पद पर ही काम करने की इच्छा जाहिर की, जिसका स्वागत है। मायावती ने एक्स पर लिखा, 'काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार को अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर भी बनाया गया था। उन्होंने पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनज़र एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत है।'

इसके आगे मायावती लिखती हैं, 'आनन्द कुमार पहले की ही तरह बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे। और अब उनकी जगह यूपी के ज़िला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गई है। इस प्रकार, अब रामजी गौतम व रणधीर बेनीवाल ये दोनों बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।' इस तरह मायावती ने तीन दिन के अंदर ही अपना फैसला बदल लिया है। रविवार को ही आनंद कुमार को नेशनल कॉर्डिनेटर घोषित किया गया था।

आकाश आनंद को लेकर मायावती के फैसले ने बसपा के भीतर भी लोगों को चौंकाया है। मायावती ने भतीजे को दो बार अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया, लेकिन रविवार को उन्हें नेशनल कॉर्डिनेटर के पद से हटा दिया। यही नहीं फिर उन्होंने सोमवार को ऐलान कर दिया कि आकाश आनंद को पार्टी से ही निकाला जाता है। मायावती ने यह भी कहा कि आकाश आनंद ने प्रायश्चित नहीं किया बल्कि अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ की तरह ही अहंकार दिखाया। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद ने अपने ससुर के साथ मिलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसलिए उन्हें पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    जीरो पॉवर्टी की दिशा में हुआ वृहद कार्य, 60 लाख गरीबों को आवास दिये गये, 6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर हुए

    तुष्टीकरण से संतुष्टीकरण की ओर बढ़ा प्रदेश, निराश्रितों और श्रमिकों के लिए नई योजना की तैयारीः  सीएम योगी  मुख्यमंत्री बोले, सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ…

    CM योगी बोले- गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर कार्रवाई, पीड़ितों की सहायता में शिथिलता अक्षम्य

    गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : सीएम योगी जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट