कूलर के गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग, 500 मीटर तक पाइप बिछाकर आग बुझाने की कोशिश

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार दोपहर एक कूलर के गोदाम में भयंकर आग लग गई। दोपहर 12 बजे शॉर्ट-सर्किट से तीन मंजिला गोदाम में आग लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए चार-पांच गाड़ियां मौके पर हैं, लेकिन गली संकरी होने के कारण गाड़ियां अंदर नहीं जा पाईं, जिससे आग बुझाने में परेशानी आई। बाद में 500 मीटर तक पाइप बिछाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। राम नगर स्थित बेदी गली में बेदी ट्रेडिंग कंपनी में यह आग लगी। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

बेदी गली में हरदीप सिंह बेदी उर्फ काला की बेदी ट्रेंडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। उनकी दुकान तीन मंजिला इमारत में है। हरदीप बेदी सबसे नीचे दुकान चलाते हैं और ऊपर के हिस्से में उनका परिवार रहता है। परिवार में एक बेटा, बेटी और पत्नी सहित 6 लोग हैं। घटना के समय दुकान और मकान में करीब 12 से 15 लोग मौजूद थे। आग सबसे पहले ऊपर के हिस्से में लगी। तीसरी मंजिल से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में कूलर बनाने का काम होता है। फैक्ट्री के दूसरे फ्लोर पर हरदीप का परिवार रहता है। आग लगने के बाद परिवार को सीढ़ियों के सहारे सुरक्षित निकाला गया। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के मकान भी खाली करा लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आग बुझाने का काम चल रहा है, लेकिन, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पहले से लेकर तीसरे फ्लोर तक ज्यादातर हिस्सों में प्लास्टिक के कूलर भरे हुए हैं। इस वजह से आग और तेजी से फैल रही है। आग से निकलने वाला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है।

  • admin

    Related Posts

    पहले OBC आयोग की रिपोर्ट, फिर पंचायत चुनाव—हाईकोर्ट में योगी सरकार का रुख साफ

    लखनऊ यूपी पंचायत चुनाव का टलना लगभग तय माना जा रहा है। योगी सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि पहले समर्पित ओबीसी आयोग बनाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर…

    कानपुर हिट-एंड-रन पर कानूनी ट्विस्ट: 7 घंटे में छूटा आरोपी शिवम, रिमांड पर कोर्ट सख्त

    कानपुर कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को एसीएमएम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने शिवम को 20-20 हजार के निजी मुचलके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती