पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी, तीन युवकों की मौत

सहारनपुर

देवबंद में शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय फैक्टरी के अंदर कई लोग मौजूद थे, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है।

डीएम मनीष बंसल ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें  राहुल उर्फ काका (24) पुत्र रामकुमार निवासी फतेहपुर गांव, विशाल(25) पुत्र संदीप कुमार निवासी गुनारसा गांव और विकास(19) पुत्र राजबल निवासी जड़ौदा जट शामिल है।

उधर, ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे में तीन हिंदू युवकों की मौत हुई है, जबकि वहां पर मुस्लिम युवक भी काम करते थे। उन्हें कुछ क्यों नहीं हुआ। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पर जुटे हुए हैं। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है।

विस्फोट की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्टरी में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

वहीं मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। धमाके के बाद भीषण आग की लपटे फैक्टरी से उठने लगीं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवको की मौत की सूचना परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं।

फैक्टरी को पटाखे बनाने के लिए लाइसेंस दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि किस तरह के पटाखे बनाए जा रहे थे। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।  – मनीष बंसल, डीएम

 

  • admin

    Related Posts

    प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

    प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

    शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

    वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर