सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश युवक, छत्तीसगढ़-दुर्ग में बिल्डर की कार में धमाका

दुर्ग।

दुर्ग के भिलाई के कुरुद रोड पर एक बिल्डर की कार में धमाके की घटना हुई है। कहा जा रहा है कि नकाबपोश युवक ने कार में बम लगाया गया था, जिसके बाद धमाका हुआ। बिल्डर के ऑफिस से निकलने से ठीक पहले कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग कार से दूर भागने लगे। कार ब्लास्ट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कार ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक नकाबपोश युवक कार के आसपास दिख रहा है। स्मृति नगर चौकी पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की बताई जा रही है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक नकाबपोश युवक कार के पास आया और कार की कांच पर कुछ चिपका कर धीरे से निकल गया। उसके जाने के कुछ देर बाद कार ब्लास्ट हुई। दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि वाहन को क्षति पहुंचाई गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के बाद स्पष्ट किया जा सकेगा। स्मृति नगर चौकी पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

2155.97 लाख रुपए किए मंजूर, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयास से बनेंगी सड़कें

रायपुर. आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास अब घोषणा नहीं, जमीनी सच्चाई बनता जा रहा है। क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और निर्णायक कदम उठाते…

तार्किक विसंगति वाले 13 फरवरी तक कराएं सत्यापन, मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण जारी

दुर्ग. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और सर्वोच्च न्यायालय के 29 जनवरी के आदेश के परिपालन में दुर्ग जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य युद्ध स्तर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना