राजधानी भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त, मालवा एक्सप्रेस भी शामिल…

भोपाल
 उत्तर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन पर री-डेवलपमेंट और यार्ड कनेक्शन के एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्य 2025 के फरवरी और मार्च महीने में किए जाएंगे, जिससे कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

निरस्त होने वाली ट्रेनें

    ट्रेन 12751 (नांदेड-जम्मू तवी एक्सप्रेस): 21 फरवरी और 28 फरवरी को लिए निरस्त रहेगी।
    ट्रेन 12752 (जम्मू तवी-नांदेड़ एक्सप्रेस): 23 फरवरी और 02 मार्च को निरस्त रहेगी।
    ट्रेन 11077 (पुणे जं.-जम्मू तवी एक्सप्रेस): 17 फरवरी से 04 मार्च तक के लिए निरस्त रहेगी।
    ट्रेन 11078 (जम्मू तवी-पुणे जं. एक्सप्रेस): 19 फरवरी से 06 मार्च तक के लिए निरस्त रहेगी।
    ट्रेन 12919 (डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस): 01 मार्च से 05 मार्च तक के लिए निरस्त रहेगी।
    ट्रेन 12920 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस): 03 मार्च से 07 मार्च तक के लिए निरस्त रहेगी।
    ट्रेन 22705 (तिरुपति-जम्मू तवी एक्सप्रेस): 14, 21, 28 जनवरी, 04, 11, 18 और 25 फरवरी को निरस्त रहेगी।
    ट्रेन 22706 (जम्मू तवी-तिरुपति एक्सप्रेस): 17, 24, 31 जनवरी, 07, 14, 21 और 28 फरवरी को निरस्त रहेगी।

भोपाल से रवाना हुई पहली कुंभ स्पेशल ट्रेन, 1500 श्रद्धालु बनारस के लिए हुए रवाना

इस बीच, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है। भोपाल मंडल से गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रानी कमलापति-बनारस कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रवाना हुई।

इस ट्रेन में लगभग 1500 श्रद्धालु यात्रा पर निकले, जो महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए। प्लेटफार्म नंबर दो से शुरू हुई यह ट्रेन मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुधनी, नर्मदापुरम और इटारसी से होकर गुजरेगी।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल है। यह 16 जनवरी से 20 फरवरी तक रहेगी। प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 2:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

admin

Related Posts

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन