पूछताछ में खुलेंगे कई राज, राजस्थान-जोधपुर अनीता चौधरी के हत्यारे को मुंबई से पकड़कर लाई पुलिस

जोधपुर.

राजस्थान की सनसिटी जोधपुर में मौत के घाट उतारी गई ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन शुक्रवार देर रात मुंबई से जोधपुर ले आया गया। जोधपुर पुलिस की टीम ने मुंबई पुलिस की मदद से गुलामुद्दीन को पकड़ा था। अब गुलामुद्दीन की यहां गिरफ्तारी किए जाने के बाद उससे पूछताछ होगी।

दूसरी तरफ हत्याकांड को 9 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अनीता चौधरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। उसका शव छह टुकड़ों में एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। अब तक पुलिस पर आरोप लगा रहे अनीता के परिजनों पर अब पुलिस ने जांच में सहयोग नहीं करने का बड़ा आरोप लगाया है। इससे पहले पुलिस ने पूरे केस को लूट के इरादे से की गई हत्या बताते हुए मुख्य अभियुक्त गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को गिरफ्तार किया था, लेकिन यह बात अनिता के परिजनों के गले नहीं उतर रही। उनका कहना है कि यह हत्या लूट के लिए नहीं बल्कि किसी और इरादे से की गई है। परिजनों का व्यवहार पैदा कर रहा है नए शक इस बीच अनीता के पति और उसकी सहेली सुनीता उर्फ सुमन सेन की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था। उसके तैयब अंसारी पर अनीता की हत्या का अंदेशा जताया गया था। इसके साथ ही कुछ फोटो और वीडियो को लेकर बात की गई थी। पुलिस इस मामले में लूट, बदला और ब्लैकमेल सभी एंगल से जांच कर रही है, लेकिन अनीता के परिजनों का धरना स्थल से गायब हो जाना और पुलिस के आने के बाद फिर लौट आना नए शक पैदा कर रहा है।

admin

Related Posts

सरकार का बड़ा निर्णय: माउंट आबू, जहाजपुर और कामां—नाम बदलने के पीछे की ऐतिहासिक वजहें

जयपुर राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रतीकों की राजनीति की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए तीन प्रमुख नगरों के नाम बदलने की घोषणा की है। विधानसभा में…

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त तय: 2 या 3 मार्च किस दिन जलेगी होलिका और कब उड़ेंगे रंग

जयपुर होली को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल सज चुके हैं, दफ्तरों में छुट्टियों की गिनती शुरू हो गई है और युवाओं में होली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम