कई घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-धमतरी में ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर

धमतरी.

धमतरी जिले में लगातार बढ़ते दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। जिस पर धमतरी यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसा ही मामला धमतरी जिले के भखारा से सामने आया है, जहां एक ट्रक ने पिकअप वाहन को ठोकर मार दी। जिसके चलते पिकअप वाहन में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं-पुरुष शामिल हैं।

जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। भखारा थाना प्रभारी ने बताया कि अकोला महाराष्ट्र से कुछ लोग रायपुर होते हुए। पिकअप में राजाराव पठार वीर मेला में सामान बिक्री करने के लिए जा रहे थे। तभी छह दिसंबर को भखारा प्रवेश द्वार के पास पिकअप वाहन के पीछे चल रही ट्रक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए पिकअप वाहन को ठोकर मार दी और भखारा प्रवेश द्वार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रक की ठोकर के चलते पिकअप वाहन पलट गई। जिसमें चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि इन घायलों में कुछ लोगों के पर भी फैक्चर हुए हैं। भखारा थाना प्रभारी लेख राम ठाकुर ने यह भी बताया कि सूचना मिलते ही फरार ट्रक का पॉइंट पुलिस कंट्रोल को दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में ट्रक दिखाई दे रहा है। लेकिन आगे पीछे नंबर नहीं है। जिसका पॉइंट पुलिस कंट्रोल रूम को दे दिया गया था। लेकिन समाचार लिखे जाने तक ट्रक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया था। हादसे में सुषमा 30 वर्ष, आशीष 25 वर्ष, अंकित 15 वर्ष, माला 25 वर्ष, बेनचुस 24 वर्ष, बेबी आईस 6 वर्ष, कपिल 4 वर्ष, बुजुर्ग अम्बादास 70 वर्ष और बुजुर्ग महिला हुकला सहित अन्य शामिल हैं।

admin

Related Posts

चोरी का नेटवर्क ध्वस्त: बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा, 7 गिरफ्तार

बिलासपुर. शहर में लगातार बाइक चोरी के मामलों में एसीसीयू को बड़ी सफलता मिली है. सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए टीम ने बिलासपुर, जांजगीर और दुर्ग में सक्रिय गिरोह के चार…

लगातार तीसरी धमकी से दहशत, जिला न्यायालय की सुरक्षा कड़ी, पुलिस सतर्क

बिलासपुर जिला न्यायालय बिलासपुर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। न्यायालय को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश