मनेंद्रगढ़ के झगराखांड में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

मनेंद्रगढ़ के झगराखांड में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

"कोड़ा चौकी, झगराखांड थाना इलाके में युवक की मौत डैम में डूबने से हो गई। युवक पिकनिक मनाने के लिए डैम पर गया था"

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर

झगराखांड थाना इलाके में डैम पर पिकनिक मनाने के लिए दस से 12 युवक पहुंचे। पिकनिक मनाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे के वक्त मौजूद बाकी साथियों ने बताया कि सभी लोग नहाने के लिए डैम में उतरे थे। पानी गहरा होने के चलते एक युवक तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन वो गहरे पानी में डूब गया। बाद में पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पिकनिक मनाने के दौरान हादसा

शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि मृतक युवक को पानी की गहराई का पता नहीं लग पाया. जिस डैम में हादसा हुआ उस डैम में हमेशा पानी भरा रहता है और पानी की धारा भी वहां तेज रहती है। डैम के आस पास कोई गार्ड भी तैनात नहीं रहता है। अगर मौके पर गार्ड की तैनाती होती तो हादसा होने से टल जाता।

जान जोखिम में डालने से बचें

पिकनिक मनाने के दौरान अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते हैं। पुलिस और होम गार्ड के जवान अक्सर लोगों को हिदायत देते हैं कि डैम और नदी में नहाने के लिए नहीं उतरे। पानी की गहराई का अनुमान नहीं होने से अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते हैं। पिकनिक स्पॉट और टूरिस्ट प्लेस पर लोगों को खतरा उठाने से बचना चाहिए। कई जगहों पर खतरे के साइन बोर्ड भी लगे होते हैं बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर नहाने उतर जाते हैं।

  • admin

    Related Posts

    1242 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं में तहत एक करोड़ से अधिक धनराशि वितरित

    रायपुर श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन राज्य शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं…

    खेल में प्रदेश का मान बढ़ाने वाली सुधा सिंह का सम्मान, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने सराहा प्रदर्श

    रायपुर पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल ने हैमर थ्रो में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुधा सिंह को किया सम्मानित शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर, केवरा की बीएससी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    होबार्ट लेग में दम दिखाने को तैयार भारतीय हॉकी टीम, हार्दिक सिंह ने जताया जीत का भरोसा

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    होबार्ट लेग में दम दिखाने को तैयार भारतीय हॉकी टीम, हार्दिक सिंह ने जताया जीत का भरोसा

    T20 वर्ल्ड कप 2026: सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली टीमों की लिस्ट, भारत अव्वल, पाकिस्तान पीछे पड़ा

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026: सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली टीमों की लिस्ट, भारत अव्वल, पाकिस्तान पीछे पड़ा

    ऑस्ट्रेलिया की गिरती फॉर्म से ओमान उत्साहित, जतिंदर सिंह बोले—जीत का सुनहरा अवसर

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया की गिरती फॉर्म से ओमान उत्साहित, जतिंदर सिंह बोले—जीत का सुनहरा अवसर

    टी20 वर्ल्ड कप झटका: राशिद खान बोले- बड़ी टीमों से मुकाबले के ज्यादा अवसर दे ICC

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप झटका: राशिद खान बोले- बड़ी टीमों से मुकाबले के ज्यादा अवसर दे ICC

    बैट-बॉल से बोलो — शादाब पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- प्रदर्शन ही कराएगा सबको चुप

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    बैट-बॉल से बोलो — शादाब पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- प्रदर्शन ही कराएगा सबको चुप

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र