MP में मालेगांव फैसले का स्वागत, उमा भारती हुईं भावुक, संतों ने जताई खुशी

भोपाल 

मालेगांव बम विस्फोट मामले में पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस फैसले ने मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। भाजपा नेताओं ने इसे सत्य और सनातन की जीत बताया।

बीजेपी के नेता बोले- फैसला सनातन के पक्ष में

पूर्व सीएम बोलीं- प्रज्ञा को बहुत प्रताड़ित किया गया पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा, "मैं इतनी खुश हूं कि मेरे पास व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। जब प्रज्ञा नासिक जेल में थीं, मुझे एक पुलिस अधिकारी के माध्यम से पता चला कि उन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया था। मैं उनसे मिलने गई थी जब कोई और नहीं जाता था। जब मैं उनसे मिली तो मैं रोई… जिस तरह से उन्हें प्रताड़ित किया गया, वह किसी भी महिला के लिए सहन करना बहुत मुश्किल है।

मंत्री टेटवाल बोले- दूध का दूध और पानी का पानी हो गया मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रीय विचारधारा का कार्यकर्ता है और न्यायालय पर भरोसा करता है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। हमारी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तथाकथित सरकारों द्वारा झूठे मुकदमे लगाए थे। कोर्ट के फैसले से सत्य की जीत हुई।

वीडी शर्मा बोले– भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव चला बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- मालेगांव ब्लास्ट में जिन लोगों पर आरोप लगाए गए थे, उन्हें आज अदालत ने बरी कर दिया है। उस समय कांग्रेस के नेताओं, खासतौर पर दिग्विजय सिंह जैसे लोगों ने मध्यप्रदेश में ‘भगवा आतंकवाद’ का एक झूठा नैरेटिव खड़ा करने की कोशिश की थी।

आज के इस निर्णय ने साबित कर दिया कि कांग्रेस ने जानबूझकर ऐसी कथित कहानियां गढ़ीं, ताकि हिंदुत्व पर प्रहार किया जा सके और उसे बदनाम किया जा सके। यह साफ हो गया है कि उन्होंने झूठे आरोप लगाकर निर्दोष लोगों को फंसाने की साजिश रची थी। क्या चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेतृत्व इस पर माफी मांगेंगे?

उन्होंने एक झूठे ‘भगवा आतंकवाद’ के नाम पर न केवल लोगों को प्रताड़ित किया, बल्कि पूरे एक विचार और संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की। इसका जवाब अब उन्हें देना चाहिए।

मंत्री शुक्ला बोले- फैसला सनातन के पक्ष में आया है नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि कुछ तथाकथित लोगों ने प्रज्ञा जी पर आरोप लगाया था। न्यायालय के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। प्रज्ञा जी हमारी सनातन की एक रक्षक हैं और कहीं ना कहीं ईश्वर की कृपा से जो फैसला आया है, वह सनातन के पक्ष में आया है।

मालिनी गौड़ बोलीं– सत्य की विजय हुई है इंदौर विधानसभा क्रमांक-4 की विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि कांग्रेस को एक साध्वी को इतनी यातनाएं दीं। इसे भगवा आतंकवाद का नाम दिया। कांग्रेस को साध्वी का श्राप लगा है। सत्य की विजय हुई है।

उषा ठाकुर बोलीं– सुनियोजित षड्यंत्र में फंसाया गया पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कहा सत्य की जीत हुई है। प्रज्ञा जी ने जो कष्ट सहे उन पर आज न्याय मिला। हम जानते थे कि हमने अपराध नहीं किया है और सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हमें फंसाया गया है तो एक दिन सभी बाइज्जत बरी होंगे।

अर्चना चिटनीस- न्याय व्यवस्था पर श्रध्दा बढ़ी बुरहानुपर विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा- 17 साल के संघर्ष के बाद जो निर्दोष लोग पीड़ित होते रहे, प्रताड़ित होते रहे, जिनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, आज उन्हें न्याय मिला है। ऐसे फैसलों से भारत की न्याय व्यवस्था पर श्रद्धा और भी बढ़ती है।

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले– फैसला तो दे दिया है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कोर्ट का फैसला है। सब को स्वीकार होगा। फैसला है सच है या झूठ, कोर्ट ने तो फैसला दे दिया।

आरिफ मसूद बोले- सुप्रीम कोर्ट में अपील करनी चाहिए भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा, जिस तरह महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई ब्लास्ट केस में अपील की थी।

जयवर्धन सिंह- गांधी के हत्यारों की तारीफ, देश की सोच नहीं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा- आतंकवादी आतंकवादी होता है, उसमें भगवा कहना गलत है। मेरी निजी सोच है कि जो लोग गोडसे का समर्थन करते हैं, कम से कम लोकतंत्र में उनके लिए हमारे दिल में कोई जगह नहीं है। साध्वी प्रज्ञा कई बार गांधी जी के हत्यारों की तारीफ कर चुकी हैं, जो हमारे देश के सोच के विपरीत है।

साधु-संत बोले- सनातन धर्म की जीत हुई

उज्जैन से संत विशाल दास ने कहा "आज सत्य की जीत हुई है, आज सनातन धर्म की जीत हुई है। हमारा सनातन धर्म, जिसे कुछ लोगों ने बदनाम करने की कोशिश की थी, उन्होंने भगवा को आतंकवाद का प्रतीक बताने की कोशिश की थी आज उसी भगवा को न्याय मिला है।

हमारा भगवा आतंकवाद का प्रतीक नहीं है, बल्कि वह उस भावना का प्रतीक है, जो शास्त्रों में वर्णित है,

'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्।'

admin

Related Posts

हिनौती गौधाम में अव्यवस्थित निर्माण पर रोक, मास्टर प्लान के मुताबिक काम कराने के निर्देश: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के हिनौती गौधाम में आयोजित बैठक में कहा कि मास्टर प्लान के अनुसार ही सभी निर्माण कार्य कराये जांय। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को…

संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को जितना उल्लास के साथ मनायेंगे आने वाली पीढ़ी उसके महत्व को समझेगी और वह भी इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान