पूर्व पत्नी और बेटी की शिकायत पर मलयालम एक्टर बाला गिरफ्तार

कोच्चि
 मलयालम एक्टर बाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व पत्नी और उनकी बेटी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद एक्टर को गिरफ्तार किया गया है। 41 वर्षीय एक्टर ने साल 2010 में शादी की थी और वह 2019 में अलग हो गए थे। उनकी पूर्व पत्नी टीवी शो में एक पॉपुलर सिंगर हैं। साल 2015 से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

एक्टर के खिलाफ लेटेस्ट मामला उनकी पूर्व पत्नी ने शनिवार को कोच्चि के कदवन्तरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था। पुलिस ने तत्काल उनकी पूर्व पत्नी और उनकी लड़की के खिलाफ बाला द्वारा अपमानजनक टिप्पणी का मामला दर्ज किया और एक्टर को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा। बाला पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद पुलिस सोमवार सुबह उनके घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच, बाला के वकील ने कहा कि पूरा प्रकरण एक साजिश के अलावा कुछ नहीं है। हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे। हालांकि, वे अलग हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में दोनों के बीच चीजें बिगड़ गई, जिसके कारण तीखी नोकझोंक हुई।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि बाला उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। हालांकि, बाला ने इस आरोप का खंडन किया। बाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि यह उनके जीवन का “सबसे दर्दनाक अनुभव” है और वह अपनी बेटी के साथ बहस नहीं करेंगे, क्योंकि एक पिता जो अपनी बेटी से बहस करता है, वह असली मर्द नहीं है।

बता दें कि बाला ने साल 2002 में तेलुगु फिल्म से डेब्यू किया और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री समेत दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्हें काफी सफलता मिली। उन्होंने 2012 में मलयालम एक्शन फिल्म ‘द हिटलिस्ट’ से निर्देशन की शुरुआत की जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। पिछले साल एक्टर ने लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी।

 

 

admin

Related Posts

अरबाज के साथ रिश्ते को लेकर निक्की हुई इमोशनल, परिवार और प्यार के बीच बनी उलझन

मुंबई  अरबाज पटेल और निक्की तंबोली इन दिनों द 50 शो में नजर आ रहे हैं. रियलिटी शो में दोनों में कभी प्यार होता है, कभी तकरार.एक टास्क के दौरान…

सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान और परिवार के अन्य सदस्यों ने की मुलाकात

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत