मलाइका अरोड़ा ने अरहान को दी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामानाएं

 

मुंबई,

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अरहान खान को 22वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मलाइका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अरहान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ फोटो शेयर किए। अरहान के बचपन की तस्वीरों के साथ उन्होंने बेटे के लिए एक पोस्ट भी लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेबी बॉय मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है।”

इंस्टाग्राम पर मलाइका ने कई फोटो शेयर की। पहली फोटो में मलाइका ने अरहान को गले लगाया हुआ है और दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। दूसरी में मां-बेटे की जोड़ी पार्क में टहलते हुए नजर आ रही है। तीसरी कुछ तस्वीरों का एक कोलाज है। जिसमें अरहान के बचपन की तस्वीर भी शामिल हैं। एक तस्वीर में वह अपने डॉग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

मलाइका के पोस्ट पर बॉलीवुड से उनके दोस्तों ने भी अरहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, सोफी चौधरी, सीमा सजदेह ने भी अरहान को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक मेरे अरहान।” बेटे अरहान के जन्मदिन पर मलाइका हर साल एक पोस्ट जरूर शेयर करती हैं। जिससे दोनों के बीच अटूट प्यार की झलक देखने को मिलती है।

अरहान के 21वें जन्मदिन पर मलाइका ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट में मलाइका ने लिखा था, “मेरा बेटा आज 21 साल का हो गया है मैं चाहती हूं कि तुम जितना संभव हो सके उतना अच्छा जीवन जियो। हंसो, खिलखिलाओ, जितना मेहनत करो, उतना ही खेलो। ईमानदार रहो। उन लोगों और चीजों के लिए समय निकालो जिन्हें तुम पसंद करते हो। अच्छी नींद लो और सबसे अच्छे सपने देखो।

मलाइका ने आगे लिखा, “हमेशा अपनी मुस्कान बनाए रखो और अपने मजाकिया अंदाज से हमें हंसाना बंद मत करो। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे। मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है और उसे तुम पर बहुत गर्व है।” बता दें कि अरहान खान मलाइका और अरबाज खान का बेटे हैं। 1997 में शादी करने वाली इस जोड़ी ने 2017 में तलाक ले लिया था। अरबाज ने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी।

  • admin

    Related Posts

    ग्लैमर, ग्रेस और ग्रूव: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा रहे आकर्षण का केंद्र

    कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स…

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया