इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज: पैट कमिंस ने जो रूट को किया सबसे ज्यादा बार आउट, बुमराह का रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ना सिर्फ टीम को जीत के एक और कदम लेकर गए हैं, बल्कि जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ नंबर-1 भी बन गए हैं। जी हां, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल टारगेट रखा है। 

इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई थी। 10वें ओवर में 31 के स्कोर पर उनके दो विकेट गिर गए थे। नंबर-4 पर उतरे जो रूट ने इसके बाद जैक क्रॉली के साथ साझेदारी की। इस साझेदारी में ज्यादा रन तो नहीं बने, मगर लगभग 20 ओवर तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को विकेट के लिए जरूर तरसाया। पैट कमिंस ने 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर रूट को कॉट बिहाइंड आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।
 
पैट कमिंस इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जी हां, इससे पहले पैट कमिंस और भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, मगर अब कमिंस बुमराह से एक कदम आगे निकल गए हैं।

यह इंटरनेशनल क्रिकेट, जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 शामिल है, में 16वां मौका था, जब कमिंस ने रूट का शिकार किया है। वहीं जसप्रीत बुमराह 15 बार इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज को आउट कर चुके हैं। इस लिस्ट में एक और भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में रवींद्र जडेजा भी हैं। उन्होंने भी रूट को खूब परेशान किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
16 – पैट कमिंस*
15 – जसप्रीत बुमराह
14 – रवींद्र जडेजा
14 – मिशेल स्टार्क
13 – जोश हेज़लवुड
12 – ट्रेंट बोल्ट

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड 178 के स्कोर पर चार विकेट खो चुका है। चौथा विकेट उप-कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में गिरा, जिन्हें नाथन लायन नो बोल्ड किया। इंग्लैंड को अभी भी जीत के लिए 257 रनों की दरकार है और उनके हाथ में 6 विकेट बाकी है।

admin

Related Posts

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन