सिटी एंड टाउन प्लानर बनकर संवारें अपना करियर

अक्सर युवा ऐसे करियर विकल्प की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें एक अच्छे वेतन के साथ सम्मानित नौकरी भी मिल सके। हम आपको बता रहे हैं ऐसा ही करियर विकल्प। सिटी एंड टाउन प्लानर वर्तमान समय का एक बेहतरीन करियर विकल्प है।

सिटी और टाउन प्लानर वह टीम होती है जो एक शहर को खूबसूरत बनाने के लिए एक प्लान तैयार करती है व उसके आधार पर पूरे शहर का विकास किया जाता है। वर्तमान में कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में तेजी आई है, जिससे इस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं।

क्या करना होता है सिटी प्लानर को: शहर की उन बिंदुओं पर फोकस करना जिनको विकास की आवश्यकता है व एक बेहतरीन प्लान तैयार करना। सर्व करना, साइट पर जाना। जिस समुदाय विशेष के डेवलपमेंट के बारे में प्लान बना रहे हैं उसके मुखिया से मिलना और उनकी सलाह-मशविरे से एक बेहतर मैप तैयार करना, उस जगह की पर्यावरणीय परिस्थतियों के बारे में जानते हुए प्लान तैयार करना इसके बाद फाइनल प्लान प्लानिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना। यह जॉब प्रोफाइल सिविल इंजीनियर और आर्किटेक्ट के थोड़ा बहुत मिलती-जुलती है।

इन क्षेत्रों में हैं अवसर: आर्किटेक्चर फर्म, इंजीनियरिंग फर्म्स, कंस्ट्रक्शन फर्म्स, लैंड स्केप आर्किटेक्ट्स फर्म्स, लैंड रिडेवेलपमेंट लीगल फर्म्स, एनवारमेंट ग्रुप व एनजीओ स्कूल ऑफ प्लानिंग में आप के लिए बेहतर संभावनाए उपलब्ध हैं। साथ ही इस फील्ड में पैकेज भी बढ़िया है।

यह करनी होगी पढ़ाई: 12वीं (फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स), ग्रेजुएशन, बीटेक आर्किटेक्चर/ बीटेक प्लानिंग/ बीटेक सिविल, पोस्ट ग्रेंजुएशन एम.टेक प्लानिंग। इसके बाद आप सिटी एंड टाउन प्लानर की जॉब के लिए एप्लाई कर सकते हैं।

कोर्स के चर्चित संस्थान: स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, चेन्नई,  स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, हैदराबाद।  

प्राइवेट के साथ सरकारी संगठनों में जॉब के अवसर: हुडको, नगर निगम, नगर विकास प्राधिकरणों में, राज्य टाउन प्लानिंग संगठन, राज्य परिवहन निगमों में, टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड।

 

  • admin

    Related Posts

    PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर से सक्रिय

    PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर खुला भोपाल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2025 के आवेदन पत्र में कॉलम 7.7…

    MP बोर्ड अपडेट: 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी शुरू

     भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि इस साल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार