जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा-रेलवे ट्रैक पर हुए दुखद हादसे से दुखी हूं

मुंबई
 महाराष्ट्र के जलगांव रेल हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण रेल हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर हुए दुखद हादसे से दुखी हूं.

मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे है. आपको बात दें कि महाराष्ट्र के जलगांव रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हुई. हादसे में 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो हुए.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. आग की अफवाह से चलती ट्रेन से यात्री कूद गए. वहीं दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 13 यात्रियों की मौत हो गई है. पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैली थी. जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी. वहीं मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

क्याें हुआ यह हादसा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि महाराष्ट्र के जलगांव में रेलवे ट्रैक पर हुए दुखद हादसे से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी जलगांव से 20 किलोमीटर दूर जिस जगह पर कर्नाटक एक्सप्रेस ने पुष्पक के यात्रियों को कुचला। उसके पीछे की वजह भी सामने आई है। सामने आया है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ। वहां पर ट्रैक में शॉर्प टर्न है। इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन आने का अंदाजा नहीं हुआ। इसी वजह से यात्री हट नहीं पाए। वे कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट मे आ गए।

ड्राइवर ने धीमी की थी ट्रेन
ट्रेन अचानक एकदम से धीमी हुई और ट्रेन के नीचे धुआं उठा। जानकारों का कहना है कि अचानक ब्रेक लगने की वजह से ब्रेक शू रगड़ाया। इससे धुआं हुआ। यात्री इस वजह से डर गए कि ट्रेन में आग लग गई और उन्होंने अलार्म चेन पुलिंग कर दी। कुछ पैसेंजर ट्रेन से उतर कर देखने लगे कि क्या हुआ। जहां ट्रेन रुकी थी, वहां टैक लगभग दो डिग्री के कर्वेचर में बना हुआ है। इस वजह से पैसेंजर यह देख नहीं पाए कि जिस पटरी वे खड़े हैं, उसी पटरी पर कोई ट्रेन आ रही है। यही हालत दूसरी ट्रेन के पायलट की भी थी। उन्हें भी नहीं दिख रहा था कि ट्रैक पर आगे क्या है? अच्छी बात यह हुई कि अलार्म चेन पुलिंग (ACP) के बाद पुष्पक एक्सप्रेस के पायलट ने नियमानुार ट्रेन की flasher light ON कर दी थी। कर्नाटक एक्सप्रेस के चालक ने इसे नोटिस किया और ट्रेन ब्रेकिंग शुरू की थी। ट्रेन की चाल धीमी हो गई थी। यदि ट्रेन अपनी स्पीड में होती तो हताहतों की संख्या बढ़ सकती थी।

admin

Related Posts

चुनावी कोताही पर 7 अधिकारी सस्पेंड, बंगाल सरकार को चुनाव आयोग ने दिए कड़े निर्देश

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही चुनाव आयोग (ECI) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित…

खालिस्तानी निज्जर की जान भी थी खतरे में, निखिल गुप्ता ने अमेरिकी एजेंसी को बताया बड़ा सच

वाशिंगटन अमेरिका में एक सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने बड़े दावे किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम